क्या US–Iran Tension फिर दोहराएगा Oil Shock का इतिहास?
1970 के दशक का Arab Oil Embargo, 1979 की Iranian Revolution, 1980 का Iran-Iraq War, 1990 का Gulf War, 2011 का Libya Crisis या 2022 से जारी Russia-Ukraine War — हर बड़े Geopolitical Crisis में एक चीज कॉमन रही है: Crude Oil Price Surge।
अब सवाल है — क्या मौजूदा US–Iran Tension भी वही इतिहास दोहराएगा?
Oil Market Experts का मानना है कि यदि संघर्ष एक महीने से ज्यादा खिंचता है तो Geopolitical Risk Premium जुड़कर तेल $100 per barrel तक जा सकता है। इतिहास बताता है कि ऐसे संकटों में कीमतें 25% से 300% तक उछली हैं।
Global Oil Market में Iran की अहमियत
वैश्विक Oil Production में Iran की हिस्सेदारी करीब 2.5% है। लेकिन असली महत्व Production से ज्यादा Route का है।
Strait of Hormuz Factor
Strait of Hormuz से दुनिया की लगभग 20% Oil Supply गुजरती है।
- FY25 में भारत के लगभग 50% Crude Oil
- 54% LNG Import
इसी Route से आए।
यहां हल्की रुकावट भी Global Supply Chain के लिए बड़ा Risk बन सकती है।
हालिया तनाव के बाद Brent May Futures 6.5% चढ़कर $77.61 per barrel तक पहुंच गया।
भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?
1–18 फरवरी के बीच भारत का औसत Crude Import 4.85 Million Barrel per Day रहा।
Russia से सप्लाई घटने के बाद भारत ने Middle East पर निर्भरता बढ़ाई
- Saudi Arabia से Import 1–1.1 Million BPD
- अप्रैल 2020 के बाद सबसे ऊंचा स्तर
ICRA के अनुसार जरूरत पड़ने पर India US, Africa और South America से Oil मंगा सकता है। लेकिन High Price Scenario में
- Import Bill बढ़ेगा
- Current Account Deficit पर दबाव
- Rupee Weakness
- Inflation Risk
हर $1 की बढ़ोतरी से सालाना Import Bill में लगभग $2 Billion का इजाफा।
इतिहास का Pattern क्या कहता है?
Equirus Securities के मुताबिक पिछले 50 वर्षों में Geopolitical Crisis के दौरान Oil Prices 25% से 300% तक उछले हैं।
Common Pattern:
- शुरुआती तेज उछाल
- Risk Premium जुड़ना
- Alternative Supply Route तलाशना
- धीरे-धीरे Price Normalisation
बड़े Oil Shock के उदाहरण
1973 Arab Oil Embargo
OPEC के अरब देशों ने Oil Ban लगाया।
- Supply -9%
- Price: $3 → $12
- लगभग 300% उछाल
1979 Iranian Revolution
- Supply -6%
- Prices +180%
- Venezuela, Nigeria, North Sea से सप्लाई बढ़ने में 2–3 साल लगे
1990 Gulf War
- Iraq ने Kuwait पर हमला किया
- Oil $15 → $40
- Saudi Spare Capacity से 1991 में कीमतें ~$20
2003 Iraq War
- 3–4 महीनों में 40% उछाल
- Supply Impact सीमित
- Price ~$23 तक Normal
2022 Russia–Ukraine War
- Brent $80 → $120+
- Sanctions और G7 Price Cap
- बाद में Discounted Oil Trade से Stabilisation
इस बार Oil Price कहां जा सकता है?
JM Financial के अनुसार
- Hormuz में बाधा $90+
- Regional Escalation $100+ संभव
Emkay Global का मानना है कि Short-Term में Brent $90–$100 तक जा सकता है, लेकिन Futures Curve Inversion बताता है कि Market लंबी लड़ाई की संभावना अभी कम आंक रहा है।
क्या यह Full-Scale Oil Shock बनेगा?
यह तीन बातों पर निर्भर करेगा
Strait of Hormuz खुला रहता है या नहीं
OPEC Spare Capacity कितनी सक्रिय होती है
Conflict की अवधि
यदि Supply Route बाधित नहीं होता, तो Price Spike Temporary रह सकता है।
