आज 4 सितंबर के शेयर बाजार का हाल निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट, टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज के शेयर बाजार का हाल: 4 सितंबर 2024

टॉप गेनर्स-लूज़र्स

निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट

आज, 4 सितंबर को शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 170 अंकों की गैप डाउन के साथ 25,110 पर खुला और जल्दी ही ऊपर की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। निफ्टी 81 अंकों की गिरावट के साथ 25,198 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में भी एक बड़ी गैप डाउन देखी गई। सेंसेक्स लगभग 470 अंकों की गिरावट के साथ 82,028 पर खुला, और मार्केट ने खुलते ही ऊपर की तरफ मूवमेंट दिखाना शुरू कर दिया। सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 82,352 पर बंद हुआ, जबकि डे हाई 82,396 रहा।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज के निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स की सूची में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

टॉप गेनर्स:

  • ASIAN PAINT: +2.50%
  • GRASIM: +1.91%
  • HINDUNILVR: +1.71%
  • ULTRACEMCO: +1.23%
  • SUNPHARMA: +1.19%

टॉप लूजर्स:

  • WIPRO: -3.06%
  • COAL INDIA: -2.81%
  • ONGC: -2.27%
  • HINDALCO: -1.90%
  • LTIM: -1.15%

विश्लेषण
आज के बाजार में गिरावट मुख्य रूप से वैश्विक मार्केट के कमजोर संकेतों और घरेलू बाजार में प्रॉफिट बुकिंग के कारण देखी गई। हालांकि निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने खुलते ही रिकवरी की कोशिश की, लेकिन दिन के अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। टॉप गेनर्स में शामिल कंपनियों ने बाजार की गिरावट के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि टॉप लूजर्स ने नेगेटिव ट्रेंड दिखाया।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top