Info Edge Stock Split 2025
देश की जानी-मानी जॉब पोर्टल Naukri.com की पैरेंट कंपनी Info Edge India Ltd ने अपने शेयरों को 1:5 के अनुपात में Split करने की घोषणा की है। यानी ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब ₹2 फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बदल जाएगा।
इस फैसले का मकसद है
रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना
शेयर की लिक्विडिटी में इजाफा करना
क्या है Stock Split की Record Date?
Info Edge ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि:
-
Record Date: 7 मई 2025 तय की गई है
-
शेयर स्प्लिट को पोस्टल बैलट के जरिए 11 अप्रैल 2025 को मंजूरी दी गई
-
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 14 अप्रैल 2025 को Split को अंतिम रूप दे दिया
कैसा रहा है Info Edge का शेयर प्रदर्शन?
Info Edge का स्टॉक लम्बे समय से निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देता आया है
अवधि | रिटर्न |
---|---|
1 साल | 8% |
2 साल | 74% |
3 साल | 191% |
10 साल | 700% |
सोमवार को स्टॉक 2.2% की तेजी के साथ ₹6,545 पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी की Financial स्थिति कैसी है?
-
Market Cap ₹84,810 करोड़
-
P/E Ratio 151
-
Book Value ₹3,247
स्प्लिट के बाद सिर्फ शेयरों की संख्या और फेस वैल्यू बदलेगी, लेकिन कंपनी का मार्केट कैपिटल या निवेशकों की कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा।
क्या होता है Stock Split?
Stock Split का मतलब होता है शेयरों को छोटे हिस्सों में बांटना — जिससे शेयर की कीमत कम हो जाती है, और ज्यादा निवेशक उसमें खरीददारी कर सकते हैं।
फायदे
-
शेयर सस्ता हो जाता है
-
रिटेल निवेशकों की एंट्री आसान
-
लिक्विडिटी बढ़ती है
-
ट्रेडिंग वॉल्यूम में इजाफा