FY25 में 91% F&O ट्रेडर्स को हुआ नुकसान
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की ताज़ा रिपोर्ट ने F&O सेगमेंट की असलियत एक बार फिर सबके सामने रख दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, FY2025 में F&O ट्रेडिंग करने वाले 91% रिटेल निवेशकों को घाटा हुआ है, और ये आंकड़ा पिछले साल जैसा ही रहा, लेकिन इस बार घाटे की रकम में जबरदस्त उछाल आया है।
FY2025 बनाम FY2024 नुकसान का तुलनात्मक विश्लेषण
वित्त वर्ष | कुल घाटा (₹ करोड़ में) | प्रतिशत परिवर्तन |
---|---|---|
FY2024 | ₹74,812 करोड़ | — |
FY2025 | ₹1,05,603 करोड़ | 🔺 41% की बढ़त |
घाटे की यह तेज़ी बढ़ती रिस्क, कम अनुभव और हाई लीवरेज ट्रेडिंग का संकेत देती है।
ट्रेडर्स की संख्या में गिरावट
SEBI द्वारा लगाए गए नए सख्त नियमों के चलते F&O सेगमेंट में सक्रिय रिटेल ट्रेडर्स की संख्या में भारी गिरावट आई है:
अवधि | सक्रिय ट्रेडर्स (संख्या) |
---|---|
Dec 2023 – May 2024 | 84,06,551 |
Dec 2024 – May 2025 | 67,55,570 🔻 (-20%) |
यानी करीब 16.5 लाख निवेशकों ने F&O सेगमेंट से दूरी बना ली है।
Turnover में भी कमी
F&O Average Daily Turnover:
अवधि | Turnover (₹ करोड़) |
---|---|
Dec 2023 – May 2024 | ₹2,55,206 |
Dec 2024 – May 2025 | ₹2,43,094 🔻 (-5%) |
Cash Market Turnover
अवधि | Turnover (₹ करोड़) |
---|---|
Dec 2023 – May 2024 | ₹1,18,190 |
Dec 2024 – May 2025 | ₹1,05,544 🔻 (-11%) |
Index Options निवेश में गिरावट
कैटेगरी | 2023-24 | 2024-25 | गिरावट |
---|---|---|---|
Index Option (Premium) | ₹67,467 करोड़ | ₹61,533 करोड़ | 🔻 9% |
Index Option (Notional) | ₹4,48,42,314 करोड़ | ₹3,18,50,658 करोड़ | 🔻 29% |
ये आंकड़े दर्शाते हैं कि निवेशकों में F&O को लेकर आत्मविश्वास घटा है और बाजार से liquidity कम हुई है।
निष्कर्ष क्या कहती है SEBI रिपोर्ट?
-
91% रिटेल ट्रेडर्स को घाटा
-
₹1.05 लाख करोड़ का कुल नुकसान
-
20% ट्रेडर्स F&O से बाहर
-
Index Option और Cash Market में भी गिरावट
-
जागरूकता और Risk Management की कमी प्रमुख वजह
निवेशकों के लिए सबक
SEBI की इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि F&O ट्रेडिंग में अनुभव, रणनीति और जोखिम प्रबंधन के बिना उतरना बेहद घातक हो सकता है।
SEBI का उद्देश्य निवेशकों को अधिक सुरक्षित और दीर्घकालिक निवेश की ओर प्रेरित करना है।
यदि आप नए ट्रेडर हैं, तो कृपया proper knowledge, strategy और stop-loss discipline के साथ ही ट्रेडिंग शुरू करें।