स्टॉक राजेश पावर सर्विसेज लिमिटेड
शेयर बाजार में जहां चौतरफा गिरावट का माहौल बना हुआ है, वहीं कुछ स्टॉक्स ऐसे भी हैं जो स्टॉक-स्पेसिफिक स्ट्रेंथ दिखा रहे हैं।
राजेश पावर सर्विसेज लिमिटेड (RPSL) एक ऐसा ही स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों को पिछले एक साल में जबरदस्त रिटर्न्स दिए हैं।
स्टॉक परफॉर्मेंस 3 महीने में 54% और 1 साल में 100% रिटर्न
अवधि | रिटर्न |
---|---|
3 महीने | 54% |
1 साल | 100% |
-
दिसंबर 2024 में इस स्टॉक की कीमत ₹812 थी।
-
जून 2025 तक यह ₹1575 के हाई तक पहुंच गया।
-
फिलहाल 2.4% की गिरावट के साथ ₹1380 पर ट्रेड कर रहा है — यानी थोड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा है।
कंपनी को मिला ₹220.18 करोड़ का नया EPC ऑर्डर
राजेश पावर सर्विसेज लिमिटेड (RPSL) को मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (MGVCL) से ₹220.18 करोड़ का टर्नकी प्रोजेक्ट मिला है।
इस ऑर्डर में शामिल कार्य
-
11KV Medium Voltage Covered Conductor (MVCC) की सप्लाय
-
इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग
-
कार्य क्षेत्र वडोदरा, गुजरात
-
प्रोजेक्ट डेडलाइन 9 महीने
यह प्रोजेक्ट दो योजनाओं के अंतर्गत आता है
-
किसान सूर्योदय योजना (KSY)
-
वनबंधु कल्याण योजना (VKY-2)
कंपनी की फाइनेंशियल स्ट्रेंथ
पैरामीटर | डिटेल |
---|---|
मार्केट कैप | ₹2,458 करोड़ |
बुक वैल्यू | ₹134 |
P/E Ratio | 28 |