Jio Financial Services Q1 Result 2025
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बीच कई कंपनियों के Q1 रिजल्ट्स निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं। उन्हीं में से एक है Jio Financial Services, जिसने FY25 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
कंपनी का प्रदर्शन तिमाही दर तिमाही
Jio Financial Services ने जून 2025 तिमाही में कुल ₹325 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही ₹313 करोड़ से 3.5% अधिक है।
-
ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी दमदार 47% की बढ़त हुई है जो ₹612 करोड़ रहा, जबकि पिछली साल की समान तिमाही में यह ₹418 करोड़ था।
-
तिमाही आधार पर देखा जाए तो प्रॉफिट में 27% की बढ़ोतरी हुई है और रेवेन्यू में भी 24% की ग्रोथ देखी गई है।
शेयर पर असर और मार्केट डेटा
-
शेयर आज मामूली 0.5% की गिरावट के साथ ₹316 पर ट्रेड कर रहा है।
-
कंपनी का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ के पार है।
-
Price to Earning (P/E) Ratio: 30
-
Book Value: ₹194
पिछले प्रदर्शन पर नज़र
अवधि | रिटर्न |
---|---|
पिछले 5 दिन | -2% से अधिक गिरावट |
पिछले 1 महीना | +10% तेजी |
6 महीने | +15% तेजी |
YTD (2025) | +4.42% तेजी |
1 साल | -5% गिरावट |
निवेशकों के लिए सलाह
Jio Financial Services ने इस तिमाही में मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दिखाया है लेकिन पिछले 1 साल के आधार पर शेयर में मिनस रिटर्न दर्ज किया गया है। ऐसे में निवेशकों को दीर्घकालिक दृष्टिकोण और जोखिम प्रोफ़ाइल के आधार पर ही निर्णय लेना चाहिए।
Disclaimer
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र से सलाह जरूर लें। मार्केट में उतार-चढ़ाव आम है और निवेश जोखिमों के अधीन है।