NSDL IPO 2025
भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी NSDL (National Securities Depository Limited) अपना IPO लॉन्च करने जा रही है, जिसका बाजार को लंबे समय से इंतजार था।
IPO की लॉन्च तारीख और एंकर इनवेस्टमेंट सेगमेंट
NSDL का Initial Public Offering (IPO) 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक ओपन रहेगा।
29 जुलाई को एंकर इनवेस्टर्स के लिए सेगमेंट ओपन होगा। NSDL एक SEBI द्वारा रजिस्टर्ड Market Infrastructure Institution (MII) है।
IPO Structure Pure Offer for Sale (OFS)
इस इश्यू के तहत कंपनी ₹4,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है, जो पूरी तरह से Offer for Sale (OFS) होगा। यानी कंपनी में नई इक्विटी नहीं आएगी बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
Valuation और Anchor Investors की भागीदारी
सूत्रों के मुताबिक, NSDL की लिस्टिंग लगभग ₹16,000 करोड़ की वैल्यू पर हो सकती है।
Anchor book को लेकर सकारात्मक संकेत हैं और इस इश्यू में Domestic और Foreign Mutual Funds, FIIs की भागीदारी संभावित है।
Equity Shares और Major Stakeholders
DRHP के अनुसार इस IPO में कुल 5,01,45,001 equity shares बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे।
इसमें हिस्सेदारी बेचने वाले संस्थानों में शामिल हैं:
-
IDBI Bank
-
NSE
-
Union Bank of India
-
SBI
-
UTI Trustee Company
Lead Managers की भूमिका
Book Running Lead Managers के तौर पर भाग लेंगे
-
ICICI Securities
-
Axis Capital
-
HSBC Securities
-
IDBI Capital
-
Motilal Oswal
-
SBI Caps
SEBI नियम और शेयरहोल्डिंग घटाने की रणनीति
SEBI के नियमानुसार, किसी भी MII में कोई संस्था 15% से अधिक हिस्सेदारी नहीं रख सकती।
इस वजह से NSE (24%) और IDBI (26.01%) को यह IPO हिस्सेदारी घटाने का मौका देगा।
NSDL भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी
31 दिसंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक, NSDL प्रमुख मापदंडों पर भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है:
-
38.77 मिलियन Demat Accounts
-
289 Depository Participants
-
64,535 Registered Issuers
-
₹116.60 प्रति investor operational revenue (CDSL से अधिक)
इतिहास और योगदान
1996 में Depositories Act के लागू होने के बाद NSDL भारत की पहली डिपॉजिटरी बनी।
इसने सीधे dematerialization को अपनाया, जिससे भारत के capital markets में पारदर्शिता और speed आई।
दूसरी लिस्टेड डिपॉजिटरी बनेगी NSDL
NSDL के CEO Vijay Chandok हैं, जो ICICI Group के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी रह चुके हैं।
यह कंपनी promoter-less है। यदि NSDL लिस्ट होती है, तो यह CDSL के बाद दूसरी लिस्टेड डिपॉजिटरी होगी।
गौरतलब है कि CDSL ने 2017 में लिस्ट होकर 961% का रिटर्न दिया था और उसका IPO 170 गुना oversubscribe हुआ था