विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कई स्मॉलकैप कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है। यह निवेशक जहां भरोसा जताते हैं, वहां आम निवेशकों को भी ध्यान देना चाहिए। इन कंपनियों में एफआईआई की बढ़ती भागीदारी से संकेत मिलता है कि ये शेयर उनकी दीर्घकालिक रणनीति में शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 स्मॉलकैप कंपनियों के बारे में जिनमें एफआईआई ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है:
1. KFin Technologies
- मार्च 2025 हिस्सेदारी 22.51%
- जून 2025 हिस्सेदारी 27.81%
- वृद्धि 5.3%
एफआईआई का भरोसा इस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में लगातार बढ़ रहा है। कंपनी रजिस्ट्री, म्युचुअल फंड और इन्वेस्टर सर्विसेज में काम करती है।
2. JK Tyre & Industries
- मार्च 2025 हिस्सेदारी 11.09%
- जून 2025 हिस्सेदारी 16.11%
- वृद्धि 5%
टायर इंडस्ट्री की यह दिग्गज कंपनी अब एफआईआई की रडार पर है। ऑटो सेक्टर की रिकवरी इसमें बड़ा कारण हो सकता है।
3. RBL Bank
- मार्च 2025 हिस्सेदारी 14.43%
- जून 2025 हिस्सेदारी 17.56%
- वृद्धि 3.1%
बैंकिंग सेक्टर में सुधार और डिजिटल विस्तार की संभावनाएं आरबीएल बैंक को निवेशकों की पसंद बना रही हैं।

4. PNB Housing Finance
- मार्च 2025 हिस्सेदारी 21.45%
- जून 2025 हिस्सेदारी 24.18%
- वृद्धि 2.7%
रियल एस्टेट और हाउसिंग सेक्टर में सुधार की उम्मीद ने इस स्टॉक को एफआईआई के फेवरिट की लिस्ट में ला दिया है।
5. Aptus Value Housing Finance
- मार्च 2025 हिस्सेदारी 27.74%
- जून 2025 हिस्सेदारी 30.41%
- वृद्धि 2.7%
साउथ इंडिया में हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में मजबूत पकड़ रखने वाली इस कंपनी में एफआईआई लगातार भरोसा दिखा रहे हैं।