Regaal Resources Limited का IPO 12 अगस्त से ओपन
मक्का-आधारित स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली Regaal Resources Limited का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त 2025 से निवेशकों के लिए खुलेगा। लिस्टिंग की संभावित तारीख 20 अगस्त है। कंपनी ने IPO खुलने से एक दिन पहले ही Anchor Investors से ₹92 करोड़ जुटाए हैं।
Anchor Investors से फंड रेज़िंग
BSE पर अपलोड सर्कुलर के मुताबिक, Anchor Book में कई नामी Institutional Investors शामिल रहे—
- Taurus Mutual Fund
- VPK Global Ventures Fund
- Meru Investment Fund PCC-Cell 1
- Benami Capital
- Sunrise Investment Opportunities Fund
- Authum Investment & Infrastructure Fund
- Holani Venture Capital Fund
कंपनी ने इन निवेशकों को ₹102 प्रति शेयर के भाव से 89.99 लाख से अधिक इक्विटी शेयर अलॉट किए, जिससे कुल ₹91.79 करोड़ जुटाए गए।

IPO का स्ट्रक्चर और डिटेल्स
- IPO साइज ₹306 करोड़
- Fresh Issue ₹210 करोड़ के 2.06 करोड़ नए शेयर
- Offer for Sale (OFS) ₹96 करोड़ के 94 लाख शेयर
- प्राइस बैंड ₹96 – ₹102 प्रति शेयर
- लॉट साइज 144 शेयर
- ओपनिंग डेट 12 अगस्त 2025
- क्लोजिंग डेट 14 अगस्त 2025
- अलॉटमेंट डेट 18 अगस्त 2025
- लिस्टिंग BSE और NSE (20 अगस्त 2025 संभावित)
- लीड मैनेजर्स Pantomath Capital Advisors Pvt Ltd और Sumedha Fiscal Services Ltd
- रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt Ltd
प्रमोटर्स
- Anil Kishorepuria
- Shruti Kishorepuria
- Karan Kishorepuria
- BFL Private Limited
IPO Proceeds का इस्तेमाल
कंपनी IPO से जुटाए फंड का उपयोग करेगी—
- कर्ज चुकाने (पूरी या आंशिक) के लिए
- जनरल कॉर्पोरेट पर्पस के लिए
31 मार्च 2025 तक कंपनी पर ₹507 करोड़ का कर्ज था।
IPO में आवंटन—
- QIB 50%
- Retail Investors 35%
- Non-Institutional Investors 15%
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
- Revenue (FY2025) ₹917.58 करोड़ (पिछले वर्ष से 52.6% वृद्धि)
- Revenue (FY2024) ₹601.08 करोड़
- Net Profit (FY2025) ₹47.67 करोड़ (115% वृद्धि)
- Net Profit (FY2024) ₹22.14 करोड़
- EBITDA (FY2025) ₹112.79 करोड़ (लगभग दोगुना)
- EBITDA (FY2024) ₹56.37 करोड़
Grey Market Premium (GMP)
Grey Market में Regaal Resources का शेयर ₹15 (14.71%) प्रीमियम पर ट्रेड हो रहा है। ध्यान रहे, Grey Market एक अनअथॉराइज्ड मार्केट है, जहां IPO लिस्टिंग से पहले शेयर खरीदे-बेचे जाते हैं।
