भारत में जुलाई 2025 में रिटेल महंगाई दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार CPI आधारित Retail Inflation जुलाई में घटकर 1.55% रह गई, जो जून 2025 के 2.10% से 55 बेसिस पॉइंट कम है। यह जून 2017 के बाद की सबसे निचली महंगाई दर है, जिससे आम जनता को राहत मिली है।
Food Inflation लगातार दूसरे महीने निगेटिव
जुलाई में Food Inflation -1.76% रही, जबकि जून में यह -1.01% थी। यह गिरावट मुख्य रूप से दाल, सब्जियों, अनाज, अंडे, चीनी और ट्रांसपोर्ट लागत में कमी के कारण आई।
- यह जनवरी 2019 के बाद की सबसे कम खाद्य महंगाई दर है।
ग्रामीण और शहरी महंगाई
- ग्रामीण महंगाई 1.18% (जून में 1.72%)
- शहरी महंगाई 2.05% (जून में 2.56%)
सेक्टरवार महंगाई दर
- Housing 3.17% (लगभग स्थिर)
- Education 4% (जून में 4.37%)
- Health 4.57% (जून में 4.38%)
- Transport & Communication 2.12% (जून में 3.90%)
- Fuel & Electricity 2.67% (जून में 2.55%)

सबसे ज्यादा महंगाई वाले राज्य
- केरल 8.89%
- जम्मू-कश्मीर 3.77%
- पंजाब 3.53%
- कर्नाटक 2.73%
- महाराष्ट्र 2.28%
निष्कर्ष
जुलाई 2025 में Retail Inflation के 8 साल के निचले स्तर पर आने से RBI पर ब्याज दरों में बदलाव का दबाव कम हो सकता है। Food Inflation में गिरावट उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी महंगाई ऊंची बनी हुई है।
