Tesla Model Y की भारत में एंट्री

Tesla Model Y ने भारत में एंट्री की जानें कीमत और फीचर्स

एलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla ने आखिरकार भारत में कदम रख दिया है। कंपनी ने पिछले महीने इंडियन मार्केट में अपनी एंट्री की और लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। मुंबई के बाद अब Tesla ने दिल्ली में दूसरा शोरूम खोला है, जो IGI एयरपोर्ट के पास Worldmark 3 Aerocity में स्थित है।


Tesla Model Y के शानदार फीचर्स

Tesla Model Y भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। खास बात यह है कि ‘Stealth Grey’ को छोड़कर बाकी सभी रंगों के लिए आपको अतिरिक्त राशि चुकानी होगी।
वेरिएंट और स्पेसिफिकेशंस:

  • Variant Long Range Rear-Wheel Drive
  • Range फुल चार्ज पर लगभग 622 किलोमीटर
  • Exterior 8 कैमरों से लैस एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम
  • Seating आरामदायक 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन
  • कम्फर्ट फीचर्स हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, हैंड्स-फ्री पावर ओपनिंग ट्रंक

Tesla Model Y की ऑन-रोड प्राइस (शहरवार)

  • दिल्ली ₹61.06 लाख
  • मुंबई ₹1.07 लाख
  • गुरुग्राम ₹66.76 लाख

गौर करने वाली बात यह है कि गुरुग्राम में कीमत दिल्ली और मुंबई की तुलना में करीब ₹5.7 लाख ज्यादा है।


गुरुग्राम में Tesla इतनी महंगी क्यों है?

इस कीमत के अंतर का बड़ा कारण है रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस

  • दिल्ली रोड टैक्स लगभग ₹7,000
  • मुंबई रोड टैक्स करीब ₹7,500
  • हरियाणा (गुरुग्राम) रोड टैक्स और अन्य चार्जेस काफी ज्यादा, जिससे कीमत लाखों बढ़ जाती है।

ऑन-रोड प्राइस में क्या-क्या शामिल होता है?

  • Ex-Showroom Price
  • RTO Charges
  • Insurance
  • अन्य अतिरिक्त शुल्क

Tesla Model Y भारतीय EV मार्केट के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है, खासकर प्रीमियम सेगमेंट में।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top