India-US Trade Deal पर इंतजार बढ़ा

India-US Trade Deal पर इंतजार बढ़ार बढ़ गया है। अगले दौर की बातचीत के लिए आने वाला अमेरिकी डेलिगेशन अब 25 अगस्त को नहीं आएगा। इस दौरे को किसी और तारीख के लिए रिस्केड्यूल किया जा रहा है।


Bilateral Trade Agreement (BTA) की मौजूदा स्थिति

  • भारत और अमेरिका के बीच Bilateral Trade Agreement (BTA) पर चर्चा नई दिल्ली में होनी थी।
  • छठा राउंड 25–29 अगस्त तक तय था, लेकिन अब यह टल गया है।
  • दोनों देशों ने इस साल मार्च से बातचीत शुरू की थी।
  • अब तक 5 राउंड पूरे हो चुके हैं, आखिरी मुलाकात जुलाई में अमेरिका में हुई थी।
  • प्लान है कि यह Trade Deal सितंबर 2025 तक फाइनल हो जाए

Secondary Tariff पर सस्पेंस

  • अमेरिका जाने वाले भारतीय सामान पर 25% additional (secondary) tariff 27 अगस्त से लागू होना है।
  • पहले से ही 7 अगस्त से 25% tariff लागू है, यानी कुल मिलाकर 50% tariff लग सकता है।
  • हालांकि, US President Donald Trump ने संकेत दिए हैं कि रूसी crude oil खरीदने वाले देशों पर शायद secondary tariff लागू न किया जाए।

Trump-Putin Meeting का असर

  • 15 अगस्त को Trump और Putin की मुलाकात हुई, जिसका उद्देश्य Ukraine War में ceasefire लाना था।
  • बैठक बिना नतीजों के खत्म हुई, लेकिन Trump 18 अगस्त को Washington में Ukraine President Zelensky से मिलेंगे
  • मॉस्को में Trump और Putin की एक और मीटिंग होने के भी संकेत मिले हैं।

India-US Trade Growth और Export Impact

  • फिलहाल अमेरिका को भेजे जाने वाले अधिकतर भारतीय सामानों पर 25% tariff लग रहा है।
  • भारत का मकसद Trade Deal के जरिए अपने exports पर लगने वाले tariff को कम करना है।
  • पिछले 10 साल में India-US trade लगभग दोगुना हुआ है:
    • 2013 $64.6 बिलियन
    • 2024 $118.4 बिलियन

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह Trade Deal सितंबर तक फाइनल होती है, तो भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर को बड़ा फायदा हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top