ट्रंप के टैरिफ से क्या मार्केट फिर गिरेगा मार्केट?

ट्रंप के टैरिफ से क्या मार्केट फिर गिरेगा मार्केट?

आज मार्केट में जबरजस्त तेजी देखने को मिल रही है मगर भारतीय शेयर बाजार दबाव में है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार भारी बिकवाली कर रहे हैं। अगस्त तक विदेशी निवेशकों ने करीब ₹20,975 करोड़ की बिकवाली की है, जिसने बाजार में कमजोरी बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों में FII की बिकवाली तेज रही है, जबकि घरेलू निवेशक (DII) लगातार खरीदारी कर मार्केट को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।


ग्लोबल न्यूज का असर और FII की रणनीति

ग्लोबल स्तर पर नकारात्मक खबरों और भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की बैठक के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों नेताओं ने युद्ध खत्म करने को लेकर कोई ठोस समझौता नहीं किया। हालांकि, कुछ गुप्त समझौते की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


ट्रंप के नए टैरिफ का खतरा

भारत के लिए एक और बड़ा झटका 27 अगस्त को लग सकता है, जब डोनाल्ड ट्रंप 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू करने की योजना बना रहे हैं। इस कदम से भारत पर कुल टैरिफ का बोझ 52% से अधिक हो जाएगा
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विदेशी निवेशक (FII) अपनी बिकवाली का सिलसिला रोकेंगे या फिर और तेज बिकवाली देखने को मिलेगी?


घरेलू निवेशकों पर बढ़ता दबाव

फिलहाल घरेलू निवेशक बाजार को संभाल रहे हैं, लेकिन यह कब तक संभव होगा? अगर विदेशी निवेशक बड़े पैमाने पर बिकवाली जारी रखते हैं, तो बाजार में और गिरावट आने की संभावना है।
क्या बाजार आने वाले दिनों में स्थिर होगा या फिर नए निचले स्तर बनाएगा? यह कई हद तक ग्लोबल इवेंट्स और ट्रंप की पॉलिसी पर निर्भर करेगा।


आपकी राय क्या है?

आपके अनुसार क्या विदेशी निवेशक जल्द खरीदारी पर लौटेंगे या फिर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहेगा? अपनी राय हमें कमेंट में बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top