Nifty और Market Update

Nifty और मार्केट अपडेट

मंथली एक्सपायरी वाले हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ हुई। Nifty लगभग 60 अंकों की बढ़त के साथ 24,950 के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, Bank Nifty इस रफ्तार में साथ नहीं दे रहा।

  • Midcap और Smallcap शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।
  • वहीं Volatility Index (India VIX) 4% बढ़ा है, जो मार्केट में हल्की अनिश्चितता का संकेत दे रहा है।

आज के फोकस स्टॉक्स और बड़ी खबरें

Mazagon Dock Shipbuilders (MDL)

सरकार ने ₹70,000 करोड़ के Project-75 India को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत Mazagon Dock Germany के सहयोग से भारत में 6 सबमरीन बनाएगी

  • इन सबमरीन्स में Air Independent Propulsion System (AIP) होगा, जिससे ये लंबे समय तक पानी के अंदर रह सकेंगी।
  • जनवरी 2025 में MDL को इस प्रोजेक्ट के लिए Indian shipbuilder partner चुना गया था।

Bharat Electronics Limited (BEL)


भारत ने Odisha coast पर स्वदेशी Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) का पहला flight test सफलतापूर्वक पूरा किया।

Bharat Dynamics Limited (BDL)

IADWS में indigenous QRSAM, VSHORAD और high-power laser-based Directed Energy Weapon (DEW) शामिल हैं।
BDL अन्य advanced air defence systems भी बनाती है, जैसे:

  • Medium Range Surface-to-Air Missile (MRSAM)
  • QRSAM

Stock Price Action

  • HAL ₹4,496 (+0.54%), दिन का high ₹4,513।
  • Mazagon Dock ₹2,744 (+1.57%), दिन का high ₹2,798.90।
  • BEL ₹374 (-0.35%), दिन का high ₹380.05, low ₹372.35।
  • BDL ₹1,524 (+0.39%)।

मार्केट में Defence सेक्टर पर फोकस क्यों?


सरकार के बड़े प्रोजेक्ट्स और indigenous defence systems के सफल टेस्ट की वजह से Defence सेक्टर के स्टॉक्स चर्चा में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top