Fitch Ratings ने India की Sovereign Rating बरकरार रखी
ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने भारत की Sovereign Credit Rating ‘BBB-’ पर बरकरार रखते हुए Outlook को Stable बताया है। एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 में भारत की GDP Growth Rate 6.5% तक रह सकती है।
Fitch का बड़ा अनुमान GDP Growth 6.5%
- Fitch ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अगले कुछ वर्षों में मजबूत प्रदर्शन करेगी।
- वित्त वर्ष 2026 में GDP Growth 6.5% तक रहने की संभावना है।
- मौजूदा वित्त वर्ष में भी ग्रोथ 6.4% तक रहने का अनुमान है।

Fitch की चेतावनी Trump Tariff Risk
- Fitch ने आगाह किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के 50% Tariff भारत की ग्रोथ आउटलुक के लिए बड़ा जोखिम हो सकते हैं।
- हालांकि, एजेंसी का मानना है कि ये Tariffs अंततः कम कर दिए जाएंगे।
US Tariff का भारत पर असर कितना?
- भारत की GDP में US exports की हिस्सेदारी सिर्फ 2% है।
- इसलिए, सीधे तौर पर असर सीमित रहेगा।
- लेकिन Tariff से जुड़ी अनिश्चितता Investments और Business Sentiment को प्रभावित कर सकती है।
- अगर भारत पर Tariff एशियाई देशों के मुकाबले ज्यादा रहे, तो China+1 Strategy से मिलने वाले फायदे कम हो सकते हैं।
GDP Growth के सपोर्टिंग फैक्टर्स
Fitch ने कहा कि ये कारक भारत की ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे:
- Government Capital Expenditure में बढ़ोतरी
- Private Investment में धीरे-धीरे सुधार
- Favorable Demographics
साथ ही, Deregulation Agenda और GST Reforms से Domestic Demand को मजबूती मिलेगी।
Structural Reforms पर Fitch की राय
- Land और Labour Laws में सुधार राजनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण है।
- लेकिन कुछ States इसमें तेज़ी दिखा सकती हैं।
Trade Agreements और Barriers
इसके बावजूद, India के Trade Barriers अभी भी काफी ऊंचे हैं।
भारत ने हाल ही में कई देशों के साथ Bilateral Agreements किए हैं।
