भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट 7 बड़े कारण
आज भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.5% तक की गिरावट देखी जा रही है। मार्केट में यह दबाव किन वजहों से है? आइए जानते हैं 7 प्रमुख कारण:
1. अमेरिका ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ
अमेरिका ने भारतीय बाजार से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह कदम रूस से तेल खरीदने के जवाब में उठाया गया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
2. GST कटौती की उम्मीद खत्म, निवेशकों की बुकिंग
पिछले हफ्ते GST कटौती की उम्मीद के कारण बाजार में तेजी आई थी। इस हफ्ते निवेशकों ने उसी तेजी का फायदा उठाकर प्रॉफिट बुकिंग की, जिससे बाजार पर दबाव बना।

3. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
FIIs (Foreign Institutional Investors) पिछले कुछ दिनों से लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जिससे मार्केट में नेगेटिव सेंटिमेंट बढ़ा है।
4. रुपये की कमजोरी
भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले 22 पैसे कमजोर हो गया है, जो विदेशी निवेशकों के भरोसे को और कमजोर करता है।
5. क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी का डर
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से सप्लाई में दिक्कत की आशंका है। इसके चलते क्रूड ऑयल प्राइस बढ़ने की उम्मीद है, जो भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक संकेत है।
6. टेक्निकल संकेत कमजोर
निफ्टी 50 टेक्निकल चार्ट्स पर अभी कमजोर ट्रेंड दिखा रहा है। यह शॉर्ट-टर्म में और दबाव का संकेत देता है।
7. भू-राजनीतिक तनाव
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल मार्केट्स में अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय इक्विटी मार्केट पर दिख रहा है।
