Donald Trump का बयान China से रिश्ते और चेतावनी

Donald Trump का बयान China के साथ रिश्ते और चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं और वे शानदार रिश्ते बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर वह चाहें तो अपने “incredible cards” का इस्तेमाल कर China को बर्बाद कर सकते हैं


Rare Earth Policy पर Trump की प्रतिक्रिया

  • China की Rare Earth Policy पर Trump ने कहा कि अगर China अमेरिका को Magnets सप्लाई करना बंद करता है, तो अमेरिका को उन पर 200% Tariff लगाना पड़ सकता है

Oval Office मीटिंग और बयान

  • Oval Office में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Lee Jae Myung के साथ मुलाकात से पहले Trump ने कहा:
    • “हम China के साथ शानदार रिश्ता बनाएंगे। उनके पास कुछ विकल्प हैं, लेकिन हमारे पास अद्भुत विकल्प हैं। अगर मैंने उनका इस्तेमाल किया, तो यह China को बर्बाद कर देगा।”
  • Trump का दावा है कि Trade Dispute में अमेरिका की स्थिति China से कहीं ज्यादा मजबूत है

Xi Jinping से बातचीत और Visit Plan

  • Trump ने कहा कि उन्होंने हाल ही में Chinese President Xi Jinping से बातचीत की है और वह जल्द ही China Visit कर सकते हैं
  • Xi Jinping ने पिछले महीने Trump को China आने का निमंत्रण दिया था।

Trade Truce और Tariff Policy का अपडेट

  • 12 अगस्त को अमेरिका और चीन ने अपनी Trade Truce को 90 दिनों के लिए बढ़ाया ताकि बातचीत के लिए और समय मिल सके।
  • Trump के दूसरे कार्यकाल में:
    • सभी Chinese goods पर Tariff अप्रैल में 145% तक बढ़ाया गया
    • बाद में इसे घटाकर 30% कर दिया गया।
  • China ने जवाब में US products पर 10% Tariff बनाए रखा और Rare Earth exports पर कड़े प्रतिबंध लगाए। इसके बाद अमेरिका का रुख थोड़ा नरम हुआ।

Oil Trade और Import Policy पर विवाद

  • US Treasury Secretary Scott Bessent ने बताया कि China का Iranian और Russian oil imports में शामिल होना वार्ता का बड़ा मुद्दा है।
  • उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि China अपनी manufacturing dominance कम करे और एक global importer के रूप में भूमिका निभाए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top