Yes Bank में SMBC का 16,000 करोड़ का बड़ा निवेश! शेयर में 3% उछाल
भारतीय शेयर बाजार में आज हल्की गिरावट है, लेकिन Yes Bank के शेयरों में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। शुरुआती ट्रेडिंग में इस स्टॉक में 3% तक की तेजी देखने को मिली। वजह है जापान की बड़ी बैंकिंग कंपनी Sumitomo Mitsui Banking Corp (SMBC) का नया निवेश प्लान।
SMBC का 16,000 करोड़ रुपये का बड़ा दांव
खबर है कि SMBC यस बैंक में इक्विटी और डेट के जरिए 16,000 करोड़ रुपये ($1.83 बिलियन) का निवेश करने जा रहा है। यह राशि बैंक को ऑपरेशंस और बैलेंस शीट को मजबूत करने में मदद करेगी।
यह निवेश SMBC के पिछले 13,500 करोड़ रुपये के निवेश के अलावा होगा। SMBC पहले से यस बैंक में 20% हिस्सेदारी हासिल करने की योजना पर काम कर रहा है।

शेयर प्राइस और मार्केट कैप
शुक्रवार को Yes Bank के शेयर 18.80 रुपये पर खुले और दिन के हाई पर 19.15 रुपये तक पहुंचे। शुरुआती कारोबार में स्टॉक में 2% से ज्यादा की तेजी रही। बैंक का मार्केट कैप फिलहाल 58,600 करोड़ रुपये है।
SMBC की प्लानिंग
SMBC, जो जापान के सबसे बड़े बैंकों में से एक है और 39 देशों में काम करता है, यस बैंक में मेजोरिटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक सहायक कंपनी बनाने की तैयारी कर रहा है।
- 16,000 करोड़ रुपये बैंक की बैलेंस शीट में जोड़ दिए जाएंगे।
- 13,500 करोड़ रुपये पुराने निवेशकों को एग्जिट के लिए दिए जाएंगे।
Yes Bank का फाइनेंशियल स्नैपशॉट
- मार्केट कैप ₹58,000 करोड़
- P/E Ratio 21
- बुक वैल्यू ₹15
- 1 साल का रिटर्न -19%
क्या अब Yes Bank में तेजी आएगी?
पिछले एक साल में स्टॉक में गिरावट रही है, लेकिन नए निवेश के बाद स्टॉक में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। हालांकि, निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
