Yes Bank में बड़ी डील की तैयारी, शेयरों में आई जोरदार तेजी

Yes Bank में बड़ी डील की तैयारी, शेयरों में आई जोरदार तेजी

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख लेंडर Yes Bank के शेयरों में गुरुवार को 4% से अधिक की तेजी देखने को मिली। यह तेजी एक Media Report के चलते आई, जिसमें खुलासा हुआ कि Sumitomo Mitsui Banking Corporation (SMBC) Yes Bank में ₹16,000 करोड़ (लगभग $183 करोड़) का निवेश करने की योजना बना रही है।

SMBC का यह निवेश Equity और Debt दोनों का मिश्रण होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम Yes Bank की Balance Sheet को मजबूत करने और Ownership बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
फिलहाल BSE पर Yes Bank का शेयर 3.91% बढ़कर ₹19.42 पर बंद हुआ, जबकि Intraday में 4.07% की बढ़त के साथ ₹19.45 तक पहुंचा।


SMBC का बड़ा निवेश प्लान

रिपोर्ट के अनुसार, SMBC का ₹16,000 करोड़ का निवेश इस प्रकार होगा:

  • ₹7,500 करोड़ का Equity Investment
  • ₹8,500 करोड़ का Debt Investment

यह रकम Yes Bank के Accounts में जाएगी, जबकि इसके अतिरिक्त ₹13,500 करोड़ की राशि उन Shareholders को मिलेगी, जो अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।


Debt और Equity डील की डिटेल्स

  • Debt Funding ₹8,500 करोड़ की डेब्ट फंडिंग के लिए Yen-Denominated Bonds का इस्तेमाल होगा, जिनकी लागत 2% से कम रहेगी।
  • Equity Investment: ₹7,500 करोड़ का इक्विटी निवेश Foreign Currency Convertible Bonds (FCCBs) के माध्यम से किया जाएगा।

पिछले हफ्ते RBI ने SMBC को Yes Bank में 24.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी थी। इससे पहले मई में बैंक ने जानकारी दी थी कि SMBC ने:

  • SBI से 13.19% हिस्सेदारी
  • और अन्य बैंकों जैसे Axis Bank, Bandhan Bank, Federal Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IDFC First Bank और Kotak Mahindra Bank से 6.81% हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा था।

Yes Bank के Financial Results (Q1 FY2025-26)

  • Net Profit अप्रैल-जून 2025 तिमाही में Yes Bank का नेट प्रॉफिट 59.4% बढ़कर ₹801 करोड़ रहा।
  • Net Interest Income (NII) 5.7% की वृद्धि के साथ ₹2,371.5 करोड़ पर पहुंची।

शेयर प्राइस का सफर

1-Year Low 12 मार्च 2025 को ₹16.02 तक गिरा।
यानी छह महीने में 34.34% की गिरावट दर्ज की गई थी।

1-Year High 11 सितंबर 2024 को शेयर ₹24.40 तक गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top