Reliance Jio का IPO 2026 में लॉन्च होगा मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

Reliance Jio IPO 2026 में लॉन्च होगा मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

Reliance Industries की 48वीं Annual General Meeting (AGM) में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि Reliance Jio का Initial Public Offer (IPO) 2026 की पहली छमाही में लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।


मुकेश अंबानी का बयान

AGM में 44 लाख शेयरधारकों को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा:
“Jio अपने IPO के लिए सभी तैयारियां कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि 2026 की पहली छमाही तक Jio को शेयर बाजार में लिस्ट किया जाए, बशर्ते सभी जरूरी मंजूरी मिल जाएं। मुझे विश्वास है कि Jio अपने ग्लोबल पीअर्स की तरह ही शेयरधारकों के लिए असीम वैल्यू क्रिएट करेगा। यह निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर है।”


Jio का Customer Base

  • Jio के कस्टमर बेस ने 500 मिलियन (50 करोड़) का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • यह संख्या USA, UK और France की कुल आबादी से भी ज्यादा है।

Jio का Financial Performance (FY2025)

  • Revenue: ₹1.28 लाख करोड़
  • Operating Profit (EBITDA): ₹64,170 करोड़

शेयर प्राइस पर असर

AGM में इस घोषणा के बाद Reliance Industries का शेयर 1% तक चढ़ा
फिलहाल स्टॉक मामूली बढ़त के साथ ₹1,388.7 पर ट्रेड कर रहा है।


Reliance Jio IPO भारत के सबसे बड़े और सबसे हाई-प्रोफाइल IPOs में से एक माना जा रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक गेम-चेंजर साबित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top