बड़ी खबर भारत में नई Reinsurance कंपनी
- Jio Financial Services (JFSL) और जर्मनी की Allianz ने 50-50 हिस्सेदारी में नई Reinsurance कंपनी बनाई है।
- इस कंपनी का नाम है Allianz Jio Reinsurance Ltd (AJRL)।
- शुरुआत के लिए दोनों कंपनियों ने ₹2.5 लाख का निवेश किया और 25,000 शेयर खरीदे।
- 8 सितंबर 2025 को Ministry of Corporate Affairs (MCA) ने इसे Certificate of Incorporation जारी किया।
Reinsurance क्या होता है?
- आमतौर पर इंश्योरेंस कंपनी ग्राहक को क्लेम का भुगतान करती है।
- लेकिन बाढ़, भूकंप या बड़े हादसों जैसी परिस्थितियों में जब बहुत बड़े क्लेम एक साथ आते हैं, तो बीमा कंपनी पर बोझ बढ़ जाता है।
- ऐसे समय पर Reinsurance Company सामने आती है और बीमा कंपनियों का कुछ हिस्सा भरती है।
- इस तरह Allianz Jio Reinsurance Ltd भविष्य में भारतीय बीमा कंपनियों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी।

नई पार्टनरशिप की खास बातें
- Allianz और Bajaj Finserv की पुरानी साझेदारी खत्म होने के बाद Allianz ने Jio Financial के साथ हाथ मिलाया।
- JFSL भारतीय बाजार और डिजिटल नेटवर्क में मजबूत पकड़।
- Allianz Global Insurance और Reinsurance अनुभव, खासकर Underwriting में।
- यह साझेदारी भारत के तेजी से बढ़ते Insurance Market पर फोकस करेगी।
Jio Financial का शेयर प्रदर्शन
- 8 सितंबर को शेयर 1.14% गिरकर ₹307.55 पर बंद हुआ।
- पिछले 1 महीने में -6.16% रिटर्न।
- पिछले 6 महीने में +42.06% रिटर्न।
