न्यूज़ अपडेट 19 सितंबर
पॉज़िटिव न्यूज़ (Positive News)
Biocon – सहायक कंपनी Biocon Biologics की दवा Yesafili को Ontario में एडवांस्ड रेटिनल डिज़ीज़ के इलाज के लिए पब्लिक फंडिंग मिली।
Ramky Infra – Mallannasagar Water Supply ने Hyderabad Metropolitan Water Supply and Sewerage Board के साथ ₹2,085 करोड़ का कन्सेशनायर एग्रीमेंट साइन किया।
Asahi India – ₹844.79 प्रति शेयर की दर से 1.18 करोड़ शेयरों का अलॉटमेंट कर QIP पूरा किया।
Oil India – रूस की एसेट्स से $942 मिलियन डिविडेंड मिला; इसका $1 बिलियन इन्वेस्टमेंट लगभग रिकवर। LNG और रीजनल प्रोजेक्ट्स में प्रगति जारी।
JSW Energy – GE Power India के बॉयलर बिज़नेस के डिमर्जर को मंजूरी और डील के हिस्से के रूप में शेयर जारी करने का निर्णय।
Texmaco Rail – UltraTech Cement से ₹86.85 करोड़ का ऑर्डर (BCFC वैगन्स और ब्रेक वैन) मिला। डिलीवरी मार्च 2026 तक।
John Cockerill India – Tata Steel से जमशेदपुर में Push-Pull Pickling Line और Acid Regeneration Plant का कॉन्ट्रैक्ट जीता।
Kesar India – प्रमोटर और नॉन-प्रमोटर ग्रुप को ₹226.7 करोड़ मूल्य के 64 लाख फुली कन्वर्टिबल वारंट्स अलॉट।
Hind Rectifiers – BeLink Solutions (फ्रेंच कंपनी) को €1 मिलियन में अधिग्रहित करने की मंजूरी।
PC Jeweller – 9.7 करोड़ फुली कन्वर्टिबल वारंट्स और 18 करोड़ शेयरों का अलॉटमेंट ₹18 प्रति शेयर पर किया।
Metropolis Healthcare – Ambika Pathology का अधिग्रहण Business Transfer Agreement के तहत किया।
Vedanta – Punnam Manganese Block (आंध्र प्रदेश) के लिए Preferred Bidder चुना गया (क्लियरेंस के अधीन)।
Kingfa Science Technology – NSE और BSE से 14 लाख शेयरों के अलॉटमेंट की मंजूरी, कीमत ₹3,470 प्रति शेयर।
नेगेटिव न्यूज़ (Negative News)
Godfrey Phillips India – पूर्व एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर Samir Modi को रेप और क्रिमिनल इंटिमिडेशन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Unichem Laboratories – यूरोपियन कमीशन से Perindopril Drug Case में €19.5 मिलियन (₹175 करोड़) का डिमांड नोटिस।
Union Bank of India – ₹5.97 लाख की मॉनेटरी पेनल्टी लगी।
Cohance Lifesciences – Jusmiral Holdings ने कंपनी के 3.4 करोड़ शेयर बेचे।
Mukka Proteins – टैक्स डिमांड ₹141.06 करोड़ (ब्याज और पेनल्टी समेत)।
Kansai Nerolac – Income-Tax Department से ₹6.8 करोड़ का GST डिमांड नोटिस।
Sterling and Wilson Renewable Energy – Kenya Revenue Authority से ₹50.41 करोड़ के टैक्स असेसमेंट ऑर्डर्स। कंपनी अपील करेगी।
Netweb Tech – Goldman Sachs Asset Management ने अपनी हिस्सेदारी 5% से घटाकर 3% कर दी।
