Binance ने लॉन्च किया ‘The Blockchain 100 Award’
दुनिया के सबसे बड़े crypto exchange Binance ने ‘The Blockchain 100 Award’ की शुरुआत की है। यह सालाना अवॉर्ड blockchain ecosystem में शिक्षा, इनोवेशन और कम्युनिटी को बढ़ावा देने वाले प्रभावशाली क्रिएटर्स को सम्मानित करेगा। Binance का उद्देश्य है कि ऐसे लोगों और टीमों को सामने लाया जाए जिन्होंने blockchain और crypto adoption को मजबूत करने में योगदान दिया है।
Award Categories और Eligibility
इस अवॉर्ड के तहत Binance 7 अलग-अलग categories में कुल 100 creators को सम्मानित करेगा। नॉमिनेशन के लिए जरूरी शर्तें इस प्रकार हैं
- क्रिएटर्स को crypto education और इंस्पायरेशनल कंटेंट बनाना चाहिए।
- कम से कम 10,000 followers होने चाहिए (X, YouTube, TikTok, Instagram, Telegram, Discord, Binance, Square या CoinMarketCap पर)।
- उनकी छवि साफ होनी चाहिए यानी कोई बड़ा विवाद न हो।

Nomination और Voting Process
- Public Nomination 25 सितंबर से 12 अक्टूबर 2025 तक खुले रहेंगे। इसमें self-nomination और community nomination दोनों की अनुमति है।
- Community Voting 15 से 26 अक्टूबर 2025 तक Binance Square पर होगी। वेरिफाइड Binance यूजर्स हर category में रोज एक वोट डाल सकेंगे।
- Final Result 3 नवंबर 2025 को विजेताओं की घोषणा होगी।
- Award Ceremony 3 दिसंबर 2025 को Dubai Blockchain Week के दौरान विजेताओं को मेडल दिए जाएंगे।
Binance की Official Statement
Binance की Chief Marketing Officer Rachel Conlan ने कहा
“Crypto हमेशा से कम्युनिटी और लोगों के बारे में रहा है। Blockchain 100 इस भावना को सम्मान देने की पहल है। क्रिप्टो को एक अरब यूजर्स तक ले जाने के लिए सामूहिक प्रयास चाहिए। हम उन लोगों को सम्मानित करना चाहते हैं जिन्होंने इस इकोसिस्टम को बनाने में मेहनत की है।”
निष्कर्ष
Binance का यह अवॉर्ड crypto और blockchain ecosystem में काम कर रहे क्रिएटर्स को न सिर्फ ग्लोबल पहचान देगा, बल्कि education और community-building efforts को भी बढ़ावा देगा। Dubai Blockchain Week 2025 इस initiative का बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है।
