Tata Capital IPO and GMP 2025
Tata Group की NBFC कंपनी Tata Capital अपना IPO ला रही है, जो साल 2025 का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू माना जा रहा है। यह IPO निवेशकों के लिए 6 अक्टूबर 2025 से खुलेगा और 8 अक्टूबर 2025 को बंद होगा। कंपनी का लक्ष्य है कि इस इश्यू के जरिए भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
IPO Important Dates
- IPO Opening Date 6 अक्टूबर 2025
- IPO Closing Date 8 अक्टूबर 2025
- Allotment Date 9 अक्टूबर 2025
- Listing Date 13 अक्टूबर 2025 (BSE और NSE पर)

IPO Size और Share Structure
इस IPO का आकार करीब ₹17,200 करोड़ अनुमानित है।
- कुल शेयर 47.58 करोड़
- 21 करोड़ शेयर Fresh Issue
- 26.58 करोड़ शेयर Offer for Sale (OFS)
OFS Details
- Tata Sons 23 करोड़ शेयर बेचेंगे
- International Finance Corporation (IFC) 3.58 करोड़ शेयर बेचेंगे
कंपनी की नजर लगभग $18 Billion Valuation पर है।
Grey Market Premium (GMP)
हालांकि Price Band अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन Grey Market में शेयर की ट्रेडिंग शुरू हो चुकी है।
- Current GMP ₹20.5 (Investorgain.com के अनुसार)
याद रहे, Grey Market एक अनऑथराइज्ड मार्केट होता है, जहां IPO लिस्टिंग से पहले शेयर खरीदे-बेचे जाते हैं।
IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल
Tata Capital अपने Fresh Issue से आने वाले फंड का इस्तेमाल करेगी:
- भविष्य की पूंजी जरूरतों के लिए
- Lending Business को मजबूत करने के लिए
Shareholding Pattern
- Tata Sons 92.83% हिस्सेदारी रखता है।
Lead Managers और Registrar
- Book Running Lead Managers Kotak Mahindra Capital, BNP Paribas, Citigroup Global Markets
- Registrar MUFG Intime India Pvt. Ltd.
Regulatory Approval
- अप्रैल 2025 Tata Capital ने Confidential Pre-Filing Route से Draft फाइल किया।
- जून 2025 SEBI ने मंजूरी दी।
- अगस्त 2025 कंपनी ने Standard DRHP फाइल किया।
Confidential Pre-Filing Route से कंपनी को गोपनीयता का फायदा मिलता है और यह प्रक्रिया IPO के लिए ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।
