Avenue Supermarts सितंबर तिमाही के कारोबारी आंकड़े पर वैश्विक ब्रोकरेज

Avenue Supermarts (DMart) के शेयरों में आज तेज गिरावट देखने को मिली। सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजे जारी होने के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने इसका टारगेट प्राइस घटा दिया। इसी वजह से सोमवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 3% से ज्यादा टूटा।

शेयर प्राइस अपडेट

सोमवार को BSE पर Avenue Supermarts का शेयर 3.08% गिरकर ₹4281.60 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह और फिसलकर ₹4270.00 के स्तर तक चला गया। निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली, लेकिन शेयर संभल नहीं पाया।

सितंबर तिमाही के नतीजे

  • DMart का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 15.4% बढ़कर ₹16,218 करोड़ रहा।
  • यह ग्रोथ इसके 3 साल के CAGR (15.8%) से थोड़ा कम रही।
  • तिमाही के दौरान कंपनी ने 8 नए स्टोर्स खोले, जिससे कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 432 हो गई।
  • अप्रैल-सितंबर 2025 की पहली छमाही में कंपनी ने कुल 17 नए स्टोर्स जोड़े।

Goldman Sachs की रिपोर्ट

Goldman Sachs ने अपनी Sell Rating बरकरार रखी, लेकिन टारगेट प्राइस को घटाकर ₹3,370 कर दिया (पहले ₹3,450 था)।

Avenue Supermarts
  • ब्रोकरेज का कहना है कि सितंबर तिमाही में सेल्स ग्रोथ उम्मीद से कमजोर रही।
  • स्टोर्स की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई।
  • FY26 की सेल्स ग्रोथ का अनुमान 20% से घटाकर 18% किया गया।
  • FY26-28 के लिए EPS अनुमान भी 2% कम किया गया।

JP Morgan की राय

दूसरी ओर, JP Morgan ने Avenue Supermarts पर अपनी Neutral Rating बरकरार रखी और टारगेट प्राइस को ₹4,350 तय किया।

  • उनका कहना है कि सितंबर तिमाही की ग्रोथ कमजोर रहने के कारण शेयर पर शॉर्ट-टर्म दबाव रह सकता है।

शेयर प्राइस ट्रेंड (पिछले 1 साल में)

  • 3 मार्च 2025 को शेयर अपने 1 साल के लो ₹3337.10 पर था।
  • इसके बाद 6 महीने में इसमें 47.32% की तेजी आई और 4 सितंबर 2024 को यह ₹4916.30 (1 साल का हाई) पर पहुंच गया।

एनालिस्ट्स की राय (IndMoney डेटा)

Avenue Supermarts को कवर करने वाले 31 एनालिस्ट्स की राय इस प्रकार है:

  • 10 – Buy
  • 10 – Hold
  • 11 – Sell

हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹6,408
लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹3,100

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top