UTI AMC ने Silver ETF Fund में नए निवेश अस्थायी रूप से रोके
UTI Asset Management Company (UTI AMC) ने शनिवार को घोषणा की कि
UTI Silver ETF Fund of Fund में 13 अक्टूबर 2025 से नए lump-sum और switch-in निवेश अस्थायी रूप से रोक दिए जाएंगे।
कंपनी ने कहा कि यह फैसला मौजूदा market volatility और physical silver shortage को देखते हुए लिया गया है।
फिलहाल भारतीय बाजार में चांदी अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में प्रीमियम पर ट्रेड हो रही है, जिससे fund valuation पर असर पड़ रहा है।
Silver-Based Funds पर दूसरी बड़ी रोक
यह इस हफ्ते का दूसरा मामला है जब किसी silver-based mutual fund में निवेश रोक दिया गया है।
इससे पहले Kotak Mahindra AMC ने भी गुरुवार को अपने Silver ETF Fund of Fund में निवेश पर रोक लगाई थी।
कोटक ने कहा था कि यह प्रतिबंध Diwali season के बाद supply normal होने पर हटा लिया जाएगा।
दोनों फंड हाउस ने संकेत दिया है कि supply constraints और physical delivery challenges मुख्य कारण हैं।

Silver Price Record High ₹1,74,000 प्रति किलो
चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है।
Spot Silver ने गुरुवार को $51.22 per ounce का नया ऑल-टाइम हाई बनाया —
जो पहली बार $51 के स्तर से ऊपर गया।
दिल्ली बुलियन मार्केट में शनिवार को चांदी का भाव
₹1,74,000 प्रति किलो पहुंच गया, जो शुक्रवार के मुकाबले ₹7,000 ज्यादा है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा silver consumer है, और
यहां festive season में demand तेज़ी से बढ़ी है।
फिलहाल domestic market में silver premium लगभग 10% तक बढ़ गया है।
Industrial Demand बनी मुख्य ताकत
विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी की कीमतों में उछाल का बड़ा कारण
industrial demand है, जिसका योगदान कुल मांग का 60–70% तक है।
यह demand electronics, solar panels, batteries और EV manufacturing जैसे क्षेत्रों से आ रही है।
MCX Rate से ₹20,000 ज्यादा पर बिक रही Silver
KediaFintech.com के फाउंडर नितिन केडिया ने बताया कि
ETF demand और physical shortage के कारण
भारत में चांदी MCX rate से ₹20,000 per kg अधिक कीमत पर बिक रही है।
उन्होंने कहा,
“Physical market में supply crisis गहराता जा रहा है।
COMEX futures और spot market के बीच 250 cents का gap अब तक का सबसे बड़ा है।”
Gold-Silver Ratio गिरा, निवेशकों का रुझान बढ़ा
Gold-Silver ratio घटकर 78.80 तक आ गया है,
जिससे साफ पता चलता है कि निवेशकों का झुकाव चांदी की ओर बढ़ रहा है।
केडिया के मुताबिक,
“मार्केट में panic buying चल रही है।
कई निवेशक gold गिरवी रखकर silver खरीद रहे हैं,
जबकि कुछ लोग house construction funds भी इसमें लगा रहे हैं।”
Investment Advice मौजूदा ऊंचे स्तरों पर सावधानी जरूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि
लॉन्ग टर्म में चांदी की दिशा सकारात्मक है,
लेकिन मौजूदा ऊंचे स्तरों पर निवेशकों को
emotional buying से बचना चाहिए।
केडिया ने कहा,
“इस तेजी की स्थिरता आगे चलकर industrial demand,
ETF inflows, और global monetary policies पर निर्भर करेगी।”
