इंफोसिस शेयर बायबैक, 3.60% की बढ़त के साथ ₹1,525 पर बंद
बेंगलुरु आईटी दिग्गज इंफोसिस लिमिटेड (Infosys) के शेयरों में गुरुवार को मजबूत तेजी देखी गई। स्टॉक 3.60% बढ़कर ₹1,525 के स्तर पर बंद हुआ। यह तेजी कंपनी द्वारा ₹18,000 करोड़ के शेयर बायबैक (Share Buyback) को लेकर आई ताज़ा घोषणा के बाद देखी गई।
बायबैक अपडेट प्रमोटर्स नहीं करेंगे हिस्सा
इंफोसिस ने जानकारी दी है कि इस बायबैक में कंपनी के प्रमोटर्स नंदन नीलेकणि, सुधा मूर्ति और अन्य प्रमुख प्रमोटर हिस्सा नहीं लेंगे। कंपनी का कहना है कि यह बायबैक शेयरहोल्डर्स को वैल्यू रिटर्न करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

स्टॉक पर हालिया मूवमेंट
पिछले चार ट्रेडिंग सेशनों में इंफोसिस का शेयर ₹1,432 से ₹1,525 तक पहुंच चुका है। गुरुवार को शेयर ने इंट्राडे में ₹1,546 का डे हाई बनाया, हालांकि वहां से स्टॉक में करीब 2% की गिरावट देखी गई।
टेक्निकल चार्ट्स के मुताबिक, ₹1,560 का स्तर एक मजबूत रजिस्टेंस ज़ोन के रूप में काम कर रहा है। अगर स्टॉक ₹1,546 के ऊपर क्लोज़ करता है, तो अगला अपसाइड टारगेट ₹1,560 हो सकता है।
वहीं, अगर शेयर ₹1,525 से नीचे क्लोज़ होता है, तो इसमें प्रॉफिट बुकिंग का दबाव देखने को मिल सकता है।
मार्केट व्यू
विशेषज्ञों का मानना है कि इंफोसिस का बायबैक शेयरहोल्डर वैल्यू बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम है। हालांकि, तकनीकी स्तर पर ₹1,525 का सपोर्ट और ₹1,560 का रजिस्टेंस फिलहाल निर्णायक रहेंगे।
