Rakshit Hargave का इस्तीफा और Britannia में नई नियुक्ति बाजार पर बड़ा असर
Aditya Birla Group की paint business कंपनी Birla Opus में एक बड़ा प्रबंधन बदलाव देखने को मिला है। कंपनी के CEO Rakshit Hargave ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। Hargave करीब 18 महीने पहले ही इस paint segment को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जुड़े थे। उनके इस्तीफे की खबर आते ही Grasim Industries के शेयरों में 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
दूसरी ओर, Britannia Industries ने Rakshit Hargave को नया CEO नियुक्त कर दिया। इस घोषणा के बाद Britannia के शेयरों में 5% से अधिक की तेजी देखने को मिली।
ब्रोकरेज Jefferies की राय
Jefferies का कहना है कि Birla Opus अभी paint industry में aggressively market share बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। ऐसे समय में CEO के इस्तीफे से investor sentiment पर short-term pressure बन सकता है।
Stocks Performance Grasim vs Britannia
Grasim Industries (BSE)
मौजूदा ट्रेडिंग ₹2718.80 (5.62% गिरावट)
52-Week Low ₹2276.10 (13 Jan 2025)
52-Week High ₹2978.85 (30 Oct 2025)
आज Intra-day Low ₹2695.95 (6.41% तक गिरावट)
CEO एग्जिट की खबर ने स्टॉक पर दबाव बनाया।
Britannia Industries (BSE)
मौजूदा ट्रेडिंग ₹6020.40 (2.27% तेजी)
Intra-day High ₹6197.75 (5.28% उछाल)
1-Year Low ₹4506.50
1-Year High ₹6336.95
पिछले 6 महीनों में 40.62% की शानदार तेजी
नई नेतृत्व घोषणा ने मार्केट सेंटीमेंट को मजबूत किया।
Grasim Industries हालिया Quarterly Performance
Metric
Result
Growth Driver
Net Profit
₹1,498.04 करोड़
+52.4% YoY
Operational Revenue
₹39,899.5 करोड़
+16.6% YoY
Birla Opus Paint Business
Market Share में स्थिर बढ़ोतरी
Competitive Pricing & Distribution
Paint industry की धीमी demand के बावजूद Birla Opus अपना presence लगातार बढ़ा रही है।