Groww का Market Cap 1 Lakh Crore के पार

Groww का Market Cap 1 Lakh Crore के पार निवेशकों को मिली शानदार लिस्टिंग से कमाई

भारत की तेजी से बढ़ती फिनटेक कंपनियों में शामिल Groww (Billionbrains Garage Ventures) ने ब्रोकिंग सेक्टर में नया रिकॉर्ड बना दिया है।
कंपनी का market cap ₹1 lakh crore के पार पहुंच गया, जिससे Groww इंडस्ट्री का सबसे बड़ा प्लेयर बन गया है।

लिस्टिंग के केवल चार ट्रेडिंग सेशन्स में Groww का शेयर लगभग 64% तक उछल गया
IPO प्राइस ₹100 था, जबकि NSE पर आज शेयर ₹170.40 के आसपास ट्रेड करता दिखा, जिसमें 14.32% की तेजी रही।
आज का intraday high ₹171.70 दर्ज किया गया।


Groww अकेले ही पूरी ब्रोकिंग इंडस्ट्री पर भारी

मार्केट कैप के हिसाब से Groww ने बाकी सभी ब्रोकिंग कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है:

कंपनीमार्केट कैप (₹ करोड़)
Groww1,00,000+
MOFSL (AMC सहित)59,559
Nuvama Wealth26,629
Angel One24,933
Anand Rathi Shares4,650
Share India Securities3,703
Geojit Financial1,932
5Paisa Capital903

यह साफ दिखाता है कि Groww का दबदबा भारतीय ब्रोकिंग मार्केट में तेजी से बढ़ रहा है


Parent Company की दमदार लिस्टिंग

Groww की parent company — Billionbrains Garage Ventures — ने पिछले हफ्ते स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की थी।

  • NSE Listing Price ₹112 (IPO Price ₹100 से 12% प्रीमियम)
  • पहले दिन कारोबार +28.85% उछलकर ₹128.85 क्लोजिंग
  • IPO Subscription 17.60 times

लिस्टिंग के बाद लगातार तेजी ने निवेशकों के भरोसे को और मजबूत किया है।


Groww CEO Lalit Keshre बने अरबपति

Groww के Co-founder & CEO ललित केशरे अब भारत के नए अरबपति बन गए हैं।

उनकी हिस्सेदारी

  • 55.91 crore shares
  • 9.06% holding
  • शेयर प्राइस ₹169 होने पर उनकी नेट वर्थ ₹9,448 crore
  • यानी लगभग $1 billion club में शामिल

मध्य प्रदेश के छोटे से Lepa गांव से निकलकर भारत की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनियों में से एक का नेतृत्व करना —
भारतीय स्टार्टअप ecosystem की ताकत को दर्शाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top