Where Do Indians Invest? RBI Data के आधार पर पूरी रिपोर्ट

Where Do Indians Invest? — RBI Data के आधार पर पूरी रिपोर्ट

भारतीय निवेशक अपनी कमाई को कहाँ और कैसे लगाते हैं, इसे समझने के लिए RBI Data सबसे विश्वसनीय स्रोत माना जाता है। ताज़ा उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में निवेश की प्राथमिकताएँ बदल रही हैं, लेकिन अभी भी पारंपरिक निवेश साधनों की पकड़ सबसे मजबूत है।

नीचे देखते हैं कि भारतीय अपनी बचत और निवेश को किन प्रमुख क्षेत्रों में लगाते हैं:


Bank Deposits ₹6.5 लाख करोड़ (25.5%)

भारत में निवेश की सबसे पहली पसंद बैंक डिपॉजिट ही है।
इसमें शामिल हैं

  • Savings Account
  • Fixed Deposit (FD)
  • Recurring Deposit (RD)

क्यों पसंद करते हैं?

  • पूरा सुरक्षित
  • स्थिर और निश्चित रिटर्न
  • पैसे निकालने की पूरी सुविधा (Liquidity)

Provident & Pension Funds (PPF सहित) ₹5.8 लाख करोड़ (22.7%)

लंबी अवधि और सुरक्षित निवेश के लिए भारतीयों का भरोसा सबसे ज्यादा है:

  • PF (Provident Fund)
  • PPF (Public Provident Fund)
  • विभिन्न Pension Schemes

मुख्य कारण

  • सुरक्षा
  • टैक्स बचत
  • फिक्स्ड रिटर्न

Life Insurance Funds ₹4.4 लाख करोड़ (17.2%)

भारत में लाइफ इंश्योरेंस को लोग सिर्फ सुरक्षा के रूप में नहीं, बल्कि निवेश का साधन भी मानते हैं।

क्यों Life Insurance लोकप्रिय है?

  • परिवार की Financial Security
  • लंबी अवधि का निवेश
  • टैक्स बेनिफिट

Small Savings Schemes ₹3.4 लाख करोड़ (13.3%)

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोकप्रिय:

  • Post Office Schemes
  • Kisan Vikas Patra (KVP)
  • National Savings Certificate (NSC)

इनका आकर्षण?

  • सरकारी गारंटी
  • सुरक्षित रिटर्न

Currency (Cash Held) ₹2.6 लाख करोड़ (10.5%)

भारतीय अभी भी बड़ी मात्रा में Cash रखना पसंद करते हैं।

क्यों?

  • ज़रूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग
  • छोटे व्यवसायों में Cash Culture
  • सुविधा और Liquidity

Mutual Funds ₹1.6 लाख करोड़ (6.3%)

SIP कल्चर बढ़ रहा है।

तेजी क्यों?

  • छोटे अमाउंट में निवेश
  • Long-Term Wealth Creation
  • Equity बाजार से बेहतर रिटर्न की संभावना

हालाँकि, कुल निवेश में इनका हिस्सा अभी भी छोटा है, लेकिन सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट यही है।


Non-Bank Deposits ₹41,560 करोड़ (1.6%)

इसमें शामिल हैं

  • NBFC Deposits
  • Corporate FDs

हिस्सा कम क्यों?

  • ज्यादा जोखिम
  • कम भरोसेमंद विकल्प

Equity (Stocks) ₹48,613 करोड़ (1.9%)

भारत जैसे तेजी से बढ़ते बाजार के बावजूद Equity में सीधा निवेश अभी भी बहुत कम है।

क्यों कम निवेश?

  • जोखिम का डर
  • मार्केट ज्ञान की कमी
  • सुरक्षित विकल्पों की ओर झुकाव

निष्कर्ष भारतीय अभी भी सुरक्षित निवेश को प्राथमिकता देते हैं

RBI Data के अनुसार भारतीयों का अधिकतर पैसा आज भी जाता है

Insurance

Bank Deposits

Provident Funds

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top