Patel Engineering Share Rally नए Contracts से शेयर में जोरदार उछाल
इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेवाएं देने वाली Patel Engineering के शेयरों में 27 नवंबर को मजबूत तेजी देखने को मिली। BSE पर शेयर 16.4% उछलकर ₹38.60 के हाई तक पहुंचा। यह उछाल कंपनी को मिले नए बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स की वजह से आया है।
कंपनी ने जानकारी दी कि उसे South Eastern Coalfields Limited (SECL) के लिए दो Letter of Intent (LoI) मिले हैं। ये प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुदाई, माइंस ऑपरेशन और कोयला ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े हैं। दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल वैल्यू ₹798.19 करोड़ है।

Contracts Details
ये प्रोजेक्ट Sadex Engineers & Infrastructure Pvt Ltd की तरफ से दिए गए हैं।
इन प्रोजेक्ट्स को 9 साल की अवधि में पूरा करना होगा।
Patel Engineering Ltd एक 76 साल पुरानी कंपनी है, जिसकी स्थापना 1949 में हुई थी। कंपनी की hydropower, tunneling और irrigation segments में मजबूत पकड़ है।
Management का बयान
कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर कविता शिरवाइकर ने कहा
“ये नए प्रोजेक्ट हमारे large-scale इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क्स का नेचुरल एक्सटेंशन हैं और नए अवसर भी प्रदान करते हैं। ये assignments उन ₹34,000 करोड़ के tenders से अलग हैं जिन पर बोली लग चुकी है और evaluation जारी है। इसके अलावा, FY25 के अंत तक लगभग ₹18,000 करोड़ के और tenders बिडिंग में आ सकते हैं। आने वाले 1-2 साल में लगभग ₹1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स बिडिंग के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इन मौकों से आने वाले वर्षों में हमारी order book और तेजी से बढ़ेगी।”
Company Profile
- Patel Engineering एक BSE SmallCap कंपनी है
- Market Cap ₹3,200 करोड़ से ज्यादा
- लिस्टिंग फरवरी 2005
- प्रमोटर्स की हिस्सेदारी (सितंबर 2025) 36.11%
हालांकि, शेयर ने पिछले एक साल में 28% की गिरावट भी दर्ज की है।
Financial Performance
Q2 FY2025 (सितंबर 2025 तिमाही)
- Revenue ₹1,197.77 करोड़
- Net Profit ₹58.15 करोड़
FY2025 Standalone Performance
Net Profit ₹262.21 करोड़
Revenue ₹5,007.65 करोड़
