HUL के शेयरों में तेज़ उतार-चढ़ाव Demerger के चलते मार्केट में हलचल
1 दिसंबर को Hindustan Unilever (HUL) के शेयरों में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती ट्रेड में स्टॉक 1% की बढ़त के साथ ₹2487.75 के हाई तक गया, लेकिन बाद में हल्की गिरावट के साथ ₹2462.05 (-0.20%) के स्तर पर आ गया।
यह तेज़ उतार-चढ़ाव इसलिए दिखा क्योंकि HUL की Demerger Scheme 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गई है, जिसके तहत कंपनी का Ice Cream Business अब अलग इकाई — Kwality Wall’s India Ltd (KWIL) — के रूप में लिस्ट होगा।
KWIL Listing और Index Adjustment क्या बदलने वाला है?
KWIL को 5 दिसंबर से Zero Price के साथ 35 अलग-अलग Nifty Indexes में अस्थायी रूप से शामिल किया जाएगा। इनमें शामिल हैं
- Nifty 50
- Nifty 100
- Nifty 200
- Nifty 500
- Nifty FMCG
- Nifty Consumption
- Nifty MNC
- साथ ही ESG, Shariah, Factor-Based, Volatility, Quality और Equal-Weight Indexes भी शामिल होंगे
इनक्लूजन के लिए एक विशेष Dummy Symbol – DUMMYHDLVR इस्तेमाल किया जाएगा।

Dummy Stock Price कैसे तय होगी?
4 दिसंबर को Dummy Security की कीमत होगी
HUL Closing Price – Special Session Discovery Price
- अगर Discovery Price पिछले क्लोज़ से बराबर या ऊपर रही → Dummy Stock Zero Price पर फ्रीज़ रहेगा
- Dummy Stock तब तक Zero Price पर रहेगा जब तक KWIL लिस्ट नहीं हो जाता
Special Pre-Opening Session HUL की Adjusted Price का निर्धारण
- 5 दिसंबर को NSE और BSE एक Special Pre-Opening Session आयोजित करेंगे।
- इस Session में Demerger के बाद HUL का Adjusted Price तय किया जाएगा।
F&O पर असर
- सभी मौजूदा HUL F&O Contracts
→ 4 दिसंबर को मार्केट क्लोज़ पर Expire हो जाएंगे - Price Discovery के बाद
→ एक्सचेंज नए F&O Contracts जारी करेंगे
KWIL की Listing प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 1 महीना लग सकता है।
Record Date और KWIL Shares की Allotment
- Record Date 5 दिसंबर
- Allotment Ratio: 1:1
यानी आपके पास जितने HUL के शेयर होंगे, उतने ही शेयर Kwality Wall’s India Ltd (KWIL) के मिलेंगे।
जो निवेशक 5 दिसंबर तक Member Register या Depository Records में दिखाई देंगे, वे KWIL शेयर पाने के पात्र होंगे।
- Allotment Date 29 दिसंबर
HUL का Ice Cream Business क्यों अलग किया गया?
HUL ने इस साल “Kwality Wall’s (India)” नाम से एक नई सहायक कंपनी बनाई थी। Ice Cream Business कंपनी का High-Growth Segment माना जाता है, जिसमें शामिल Brand हैं:
- Kwality Wall’s
- Cornetto
- Magnum
कंपनी का कहना है कि Ice Cream Business के Brand और Technology Rights Unilever के पास ही रहेंगे और Demerger के बाद भी HUL की KWIL पर 100% Ownership रहेगी।
यह अलगाव बिज़नेस के तेज विस्तार, फोकस्ड रणनीति और वैश्विक स्तर पर बेहतर स्केलिंग के लिए किया जा रहा है।
HUL के Financials और Recent Share Performance
Market Position
- Market Cap ₹5.80 लाख करोड़
- Promoter Holding (Sept 2025) 61.90%
Share Performance
- पिछले 3 महीनों में HUL के शेयरों में 7% की गिरावट दर्ज की गई है।
Q2 FY2025 (Sept Quarter) Financials
EBITDA Margin 22.9% (YoY 60 bps ↓)
Net Profit ₹2694 करोड़
Revenue (Standalone) ₹15,585 करोड़
EBITDA ₹3563 करोड़ (YoY 2.3% ↓)
