SEBI Live Data Rules Update फिन इंफ्लुएंसर के लिए बड़े बदलाव के संकेत
भारतीय बाजार नियामक सेबी (SEBI) स्टॉक मार्केट एडुकेशन में लाइव मार्केट डेटा के इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकता है। यह संकेत ऐसे समय में आया है जब सेबी ने हाल ही में फिन-इन्फ्लुएंसर अवधूत साठे पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और 546 करोड़ रुपये से अधिक की रकम वापस करने का आदेश दिया था।
यह टिप्पणी उन सभी कंटेंट क्रिएटर्स और मार्केट एजुकेटर्स के लिए महत्वपूर्ण है जो सोशल मीडिया, YouTube, Telegram या अन्य प्लेटफॉर्म पर स्टॉक मार्केट शिक्षा प्रदान करते हैं।
फिन इंफ्लुएंसर पर सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे
सेबी द्वारा कराए गए एक हालिया सर्वे के अनुसार
- 62% निवेशकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने निवेश निर्णय फिन इंफ्लुएंसर्स की सलाह के आधार पर लिए।
- यह पैटर्न निवेशकों की समझ और निर्णय क्षमता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
- सेबी का मानना है कि कई इंफ्लुएंसर बढ़ा-चढ़ाकर दावे करते हैं, ऐसे रिटर्न दिखाते हैं जो असल मार्केट कंडीशन से मेल नहीं खाते।
- इससे निवेशकों की अनिश्चितता और जोखिम दोनों बढ़ जाते हैं।
PaRRVA (Past Risk and Return Verification Agency) के लॉन्च इवेंट में SEBI चेयरमैन ने कहा कि फिन इंफ्लुएंसर्स अक्सर मनगढ़ंत रिटर्न दिखाकर लोगों को आकर्षित करते हैं।

SEBI Chairman की बड़ी टिप्पणी “शिक्षा पर कोई नियामक शून्यता नहीं”
SEBI के चेयरमैन अजय पांडे ने साफ कहा
- स्टॉक मार्केट में सलाह देने पर SEBI के नियम पहले से ही स्पष्ट हैं।
- कोई भी व्यक्ति सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से शेयर खरीदने/बेचने की सलाह नहीं दे सकता, जब तक वह रजिस्टर्ड न हो।
- उन्होंने यह भी माना कि एजुकेशन के लिए लाइव मार्केट डेटा के उपयोग को लेकर सेबी के दो सर्कुलर में थोड़ा अंतर है, जिसे स्पष्ट करने की आवश्यकता है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि:
“हो सकता है कि कुछ लोगों को शैक्षणिक गतिविधियों और सलाह के बीच के अंतर की जानकारी न हो, लेकिन नियमों में कोई अस्पष्टता नहीं है।”
आने वाले बदलाव क्यों महत्वपूर्ण हैं?
यदि सेबी लाइव डेटा उपयोग नियमों में बदलाव करता है तो इसका असर पड़ेगा
- YouTube educators
- Telegram/WhatsApp groups
- Stock market coaching platforms
- Live chart analysis creators
- Price action educators
- Traders sharing live market commentary
इन सभी को स्पष्ट गाइडलाइंस का पालन करना होगा ताकि शिक्षा और सलाह के बीच की रेखा साफ रहे।
