Sepc Ltd को मिला 86 करोड़ का नया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट ऑर्डर स्टॉक में 3% की तेजी

Sepc Ltd को मिला 86 करोड़ का नया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट ऑर्डर स्टॉक में 3% की तेजी

कंस्ट्रक्शन सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी Sepc Ltd के शेयर में बुधवार को लगभग 3% तक की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने एक बड़े प्रोजेक्ट ऑर्डर की आधिकारिक घोषणा की, जिसके बाद निवेशकों की भावनाओं में मजबूती आई।

86 करोड़ का नया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट ऑर्डर

कंपनी ने बताया कि उसका फरलोंग के साथ बना ज्वॉइंट वेंचर JSC IA Vozrozhdenie India Pvt. Ltd. से 86 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट प्राप्त कर चुका है। इस प्रोजेक्ट के लिए आधिकारिक Letter of Award जारी कर दिया गया है।

ज्वॉइंट वेंचर बिहार के पटना स्थित बिहटा एयरपोर्ट पर एक नया सिविल एनक्लेव (Civil Enclave) विकसित करेगा। इसके तहत निम्न मुख्य कार्य शामिल होंगे

  • नए हवाई अड्डे की सभी सुविधाओं का निर्माण
  • मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण
  • यूटिलिटी और सपोर्टिंग स्ट्रक्चर्स का विकास
  • एक एलिवेटेड रोड का निर्माण
  • पूरे प्रोजेक्ट की एंड-टू-एंड जिम्मेदारी

कंपनी का बयान

Sepc Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटारमानी जयगणेश ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को मिलना कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इससे कंपनी की स्थिति भारतीय एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी बड़े और जटिल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित कर रही है और हमेशा की तरह क्वालिटी, सेफ्टी और टाइमली डिलीवरी पर फोकस बनाए रखेगी।

कंपनी में PSU बैंकों की हिस्सेदारी

Sepc Ltd में तीन प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है:

  • पंजाब नेशनल बैंक 4.97% (सितंबर 2025)
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 4.42%
  • बैंक ऑफ इंडिया 1.40%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top