Stocks in News Today Market Movers पर निवेशकों की नजर
आज के कारोबार में कई शेयर corporate results, investments, orders और regulatory updates के चलते फोकस में बने हुए हैं। कुछ स्टॉक्स में मजबूत पॉजिटिव ट्रिगर्स देखने को मिले, जबकि कुछ शेयरों पर कमजोर नतीजों और नकारात्मक अपडेट्स का दबाव बना रहा।
Positive News Stocks in Focus
Kalyan Jewellers
कंपनी का Q3 net profit सालाना आधार पर 90% बढ़कर ₹416.2 करोड़ रहा।
- Revenue 42% बढ़कर ₹10,343 करोड़
- EBITDA 74.3% उछलकर ₹750 करोड़
- EBITDA Margin 7.3%
मजबूत मांग और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के चलते नतीजे बेहतर रहे।
Force Motors
कंपनी ने Veera Tanneries में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ₹175 करोड़ का MoU साइन किया है।
यह सौदा due diligence पूरा होने के बाद final होगा।
Mitsubishi Electric
कंपनी ने Chennai के पास नया air-conditioner और compressor manufacturing facility शुरू किया है।
इस प्रोजेक्ट में कुल ₹2,100 करोड़ का निवेश किया गया है।
Tata Chemicals
Tamil Nadu में नया IVSD plant लगाने के लिए ₹515 करोड़ के investment को मंजूरी दी गई है।
इस प्लांट की प्रस्तावित क्षमता 210 KTPA होगी।
NBCC (India)
Supreme Court ने Supertech के 16 stalled projects को पूरा करने की मंजूरी दे दी है।
इन projects की कुल value करीब ₹9,445 करोड़ बताई जा रही है।
Tata Steel
कंपनी का Q3 net profit ₹2,730 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹295 करोड़ से कहीं ज्यादा है।
Strong volume growth के चलते नतीजे street estimates से बेहतर रहे।
IREDA
Board ने QIP के जरिए ₹2,994 करोड़ तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है।
इसमें government stake dilution की सीमा 3.76% तय की गई है।
Power Finance Corporation (PFC)
Board ने REC में सरकार की 52.63% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है।
इस डील के बाद REC, PFC की subsidiary बन जाएगी।
Reliance Industries
कंपनी की FMCG arm ने Australia की Goodness Group Global में majority stake खरीदी है।
इसके साथ Nexba और PACE brands को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
IRB Infrastructure
जनवरी 2026 में कंपनी की toll revenue में 15% सालाना वृद्धि दर्ज की गई है, जो traffic recovery को दर्शाती है।
Bajel Projects
कंपनी को ₹400 करोड़ से ज्यादा का ultra mega power transmission order मिला है, जिससे order book मजबूत हुई है।
Ashoka Buildcon
कंपनी की JV को ₹474.38 करोड़ का नया project मिला है।
इस JV में Ashoka Buildcon की हिस्सेदारी 51% रहेगी।
Sonata Software
कंपनी के Q3 results मजबूत रहे।
- Revenue 45.4% QoQ बढ़कर ₹3,080 करोड़
- EBIT 18.7% QoQ बढ़कर ₹173.6 करोड़
Negative News Stocks Under Pressure
Sula Vineyards
कर्नाटक में destocking के चलते कंपनी का net profit लगातार पांचवीं तिमाही में गिरा है।
KIMS
Q3 में कंपनी का net profit 39.8% YoY गिरकर ₹53.4 करोड़ रहा, हालांकि revenue में growth दर्ज की गई।
Aurobindo Pharma
US FDA ने Eugia Pharma Specialities की Unit-III में inspection पूरी कर ली है, लेकिन अभी inspection outcome सार्वजनिक नहीं किया गया है।
Sanghvi Movers
कंपनी का Q3 net profit 12.4% YoY घटकर ₹28.9 करोड़ रहा।
हालांकि revenue में 13.4% की बढ़त दर्ज की गई।
Sun TV Network
Q3 में
- Net Profit 10.7% YoY गिरकर ₹324 करोड़
- EBITDA 5.6% घटकर ₹419.6 करोड़
- Margin 53.7% से घटकर 48.7%
Whirlpool India
कंपनी का Q3 net profit 39.8% YoY गिरकर ₹26.5 करोड़ रहा।
Revenue मामूली 4% बढ़कर ₹1,773 करोड़ रहा।
Jana Small Finance Bank
Q3 में net profit 91.2% YoY गिरकर ₹9.7 करोड़ रहा।
हालांकि NII 13.8% बढ़कर ₹675 करोड़ पहुंचा।
Anand Rathi Share & Stock Brokers
कंपनी ने depository activities में ₹13 करोड़ के fraud की जानकारी दी है, जिसमें employees की भूमिका सामने आई है।
Shree Cement
Q3 में
- EBITDA 1.9% YoY घटकर ₹946.8 करोड़
