IndiGo के शेयर में गिरावट, DGCA के नए नियमों का असर
आज एविएशन सेक्टर में दबाव देखने को मिला और खासकर InterGlobe Aviation (IndiGo) के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट की मुख्य वजह Directorate General of Civil Aviation (DGCA) के टिकट कैंसलेशन से जुड़े नए नियम हैं।
क्या हैं DGCA के नए नियम?
48 घंटे का Free Cancellation
- Booking के 48 घंटे के भीतर बिना पेनल्टी टिकट कैंसल कर सकेंगे।
- यात्रियों को 48 घंटे का “Look-in” ऑप्शन मिलेगा।
24 घंटे में Name Correction
- यदि टिकट सीधे एयरलाइन वेबसाइट से बुक हुआ हो।
- 24 घंटे के भीतर गलती बताने पर बिना अतिरिक्त शुल्क नाम सुधार संभव।
Refund नियम
- Domestic Flight: कम से कम 7 दिन बाद की होनी चाहिए।
- International Flight: कम से कम 15 दिन बाद की होनी चाहिए।
- 14 दिन के अंदर Refund देना अनिवार्य।
- Agent के जरिए बुकिंग होने पर भी जिम्मेदारी एयरलाइन की।
- Medical Emergency में Full Refund या Credit Shell विकल्प।
ये नियम 26 मार्च से लागू होंगे।
Stock Performance 52-Week Range पर नजर


4
करीब 3:15 बजे शेयर लगभग ₹4,822 पर 2.26% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।
- Day Low ₹4,792
- 52 Week Low ₹4,267.55
- 52 Week High ₹6,232.50
रिटर्न प्रदर्शन
- 1 हफ्ता +0.53%
- 1 महीना +1.37%
- 1 साल +8.76%
- 3 साल +163.05%
Travel Sector के अन्य शेयर भी दबाव में
- Thomas Cook India लगभग 1.7% नीचे
- Easy Trip Planners करीब 0.35% गिरावट
- Le Travenues Technology (Ixigo) भी लाल निशान में
सेक्टर में व्यापक दबाव दिखा।
Market Sentiment पर असर
विशेषज्ञों का मानना है कि DGCA के इन नए नियमों से Airlines के Revenue Model पर शॉर्ट टर्म असर पड़ सकता है, खासकर Cancellation Charges और Ancillary Income पर।
हालांकि, Long Term में यह कदम Passenger-Friendly है और ब्रांड ट्रस्ट बढ़ा सकता है।
