Adani Power को 800 MW प्लांट का बड़ा ऑर्डर
Adani Power Ltd एक बार फिर सुर्खियों में है क्योंकि कंपनी को MP Power Management Company Ltd (MPPMCL) से 800 मेगावाट अल्ट्रासुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से बिजली सप्लाई के लिए Letter of Award (LoA) मिला है। यह प्लांट DBFOO मॉडल (Design, Build, Finance, Own & Operate) के तहत स्थापित किया जाएगा।
कंपनी इस प्रोजेक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग ₹10,500 करोड़ का निवेश करेगी। बोली प्रक्रिया में Adani Power ने ₹5.838 प्रति किलोवाट घंटा की सबसे कम दर ऑफर कर यह कॉन्ट्रैक्ट जीता है।
स्टॉक पर इसका असर
पिछले 5 ट्रेडिंग सेशंस में स्टॉक 4% चढ़ चुका है और अब यह अपने हाई लेवल के करीब है।

- वर्तमान स्थिति ₹610 के रजिस्टेंस ज़ोन पर
- सपोर्ट लेवल ₹585 – ₹575
- ब्रेकआउट लेवल ₹620 के ऊपर क्लोजिंग होने पर
- टारगेट ₹660 – ₹680
- RSI (Relative Strength Index) 58, जो स्टॉक में मजबूती दिखा रहा है
स्टॉक अगस्त से लगातार हायर हाई, हायर लो पैटर्न पर चल रहा है। हालांकि, ₹610-₹620 का जोन तीन बार रजिस्टेंस साबित हुआ है। अगर यह ब्रेक होता है तो नई तेजी देखने को मिल सकती है।
कंपनी की प्रोफाइल और मार्केट पोजिशन
- सेक्टर पावर (भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर कंपनी)
- मार्केट कैप ₹2.34 लाख करोड़
- 52-वीक लो ₹432
- 52-वीक हाई ₹684.45
निवेश से पहले ध्यान दें
स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है।
