Free Trade Agreement

भारत और यूरोप के 4 देशों के बीच नया Free Trade Agreement (FTA)

 Free Trade Agreement

 भारत का नया FTA यूरोप के चार देशों के साथ

UK के बाद, भारत ने यूरोप के चार अन्य देशों के साथ Free Trade Agreement (FTA) साइन किया है। ये देश हैं

  • 🇨🇭 Switzerland

  • 🇳🇴 Norway

  • 🇮🇸 Iceland

  • 🇱🇮 Liechtenstein

यह व्यापार समझौता सितंबर 2025 से प्रभावी होगा।

 85% से अधिक वस्तुएं अब ड्यूटी-फ्री

सीएनबीसी-आवाज़ के रिपोर्टर Laxman Roy के अनुसार

  • Switzerland से आयातित 94% वस्तुएं अब भारत में बिना किसी Import Duty के मिलेंगी।

  • इन चारों देशों से कुल मिलाकर 85% से ज्यादा उत्पाद अब ड्यूटी-फ्री होंगे।

भारतीय उपभोक्ताओं को क्या फायदा मिलेगा?

Free Trade Agreement

इस FTA के बाद, भारतीय बाजार में कई महंगे यूरोपीय उत्पाद अब सस्ते मिलेंगे

उत्पाद पहले (Import Duty) अब
Swiss Watches ~20–30% 0%
Swiss Chocolates ~30% 0%

 यानी अब ये प्रीमियम प्रोडक्ट्स आम भारतीय ग्राहकों की पहुंच में होंगे।

 भारत को टेक्नोलॉजी और निवेश का लाभ

इस समझौते से भारत को सिर्फ सस्ते प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और निवेश में भी बड़ा फायदा होगा:

  • 🇮🇳 भारत में High-End Technology Transfer संभव होगा

  •  यूरोपीय Pharma Companies भारत में निवेश बढ़ा सकती हैं

  • IT सेक्टर को भी विदेशी निवेश से मजबूती मिलेगी

 $100 Billion का संभावित FDI इनफ्लो

FTA के जरिए भारत को अगले 15 वर्षों में $100 अरब (₹8.3 लाख करोड़) तक का Foreign Direct Investment (FDI) मिल सकता है।

 ध्यान दें
यह FDI (Foreign Direct Investment) है, न कि FII (Foreign Institutional Investment)

 शर्तें भी तय हैं

अगर इन देशों से निर्धारित निवेश समय-सीमा में भारत में नहीं आता, तो

“इन देशों को दी गई Import Duty में छूट वापस ले ली जाएगी।”

यानि भारत ने इस करार को परिणाम-आधारित शर्तों के साथ साइन किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *