भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, आज के टॉप गेनर और लूजर

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

आज भारतीय शेयर बाजार में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों ही दिनभर दबाव में रहे, जिसके चलते निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ा।

  • निफ्टी 50 आज 120 अंकों की तेजी के साथ 24,236 पर खुलने के बाद बाजार में गिरावट आई और निफ्टी 50 257 अंक गिरकर 23,883 पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स सेंसेक्स भी 300 अंकों की तेजी के साथ 79,770 पर खुली, लेकिन पूरे दिन दबाव में रही और अंततः 820 अंकों की गिरावट के साथ 78,675 पर बंद हुई।

सेक्टर- प्रदर्शन

भारतीय शेयर बाजार में आज की भारी गिरावट 

आज अधिकांश सेक्टर्स में गिरावट रही, लेकिन कुछ ने मामूली बढ़त भी दर्ज की।

  • निफ़्टी आईटी 19 अंक मजबूत होकर 42,609 पर बंद हुआ।
  • निफ़्टी फार्मा 192 अंकों की गिरावट के साथ 22,154 पर बंद।
  • निफ़्टी पीएसयू बैंक 132 अंकों की गिरावट के साथ 6,745 पर बंद।
  • निफ़्टी प्राइवेट बैंक 282 अंकों की गिरावट के साथ 25,036 पर बंद।
  • निफ़्टी ऑटो 460 अंक गिरकर 23,269 पर बंद।
  • निफ़्टी मेटल 137 अंकों की गिरावट के साथ 9,078 पर बंद।
  • निफ़्टी FMCG 941 अंक गिरकर 56,902 पर बंद।
  • निफ़्टी इंफ्रास्ट्रक्चर 103 अंकों की गिरावट के साथ 8,554 पर बंद।
  • निफ़्टी रियल्टी मामूली 1 अंक बढ़कर 967 पर बंद।
  • निफ़्टी मीडिया 11 अंक गिरकर 1,923 पर बंद।

आज के टॉप गेनर और लूजर

भारतीय शेयर बाजार में आज की भारी गिरावट 

टॉप गेनर

  • TRENT +0.42%
  • SUNPHARMA +0.13%
  • HCLTECH +0.06%
  • INFY +0.05%

टॉप लूजर

  • BRITANNIA -7.30%
  • BEL -3.49%
  • NTPC -3.12%
  • ASIANPAINT -2.86%
  • HDFCBANK -2.68%

बाजार में गिरावट के कारण

बाजार की मौजूदा स्थिति वैश्विक बाजारों के दबाव, बढ़ती महंगाई, और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता के कारण है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली और कुछ कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणामों के कारण भी बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

निवेशकों के लिए सुझाव

शेयर बाजार में हालिया अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने निवेश के बारे में एक्सपर्ट से सलाह लें और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निवेश करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top