इनकम टैक्स बिल 2025 नए बदलाव और कैपिटल गेन टैक्स पर असर

नया इनकम टैक्स बिल 2025 

भारतीय संसद में जल्द ही नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश होने जा रहा है। इस नए बिल में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं, जो करदाताओं को सीधे प्रभावित करेंगे।

नया इनकम टैक्स बिल 2025 

1. शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) में कोई बदलाव नहीं

  • शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) की दर पहले की तरह 20 प्रतिशत बनी रहेगी।
  • इक्विटी निवेश के लिए 12 महीने की अवधि को ही शॉर्ट टर्म माना जाएगा।
  • सेक्शन 101 (b) में स्पष्ट किया गया है कि 12 महीने से कम होल्डिंग पीरियड वाले निवेशों पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लागू होगा।

2. नया “Tax Year” कॉन्सेप्ट

इस बिल में “असेसमेंट ईयर” और “पिछले वर्ष” की जगह अब “टैक्स ईयर” शब्द का उपयोग किया जाएगा।

  • अब पूरे वित्तीय वर्ष को ही टैक्स ईयर कहा जाएगा।
  • “असेसी” शब्द हटाया जाएगा, जिससे करदाताओं के लिए नियमों को समझना आसान होगा।

3. नए इनकम टैक्स बिल की संरचना

  • इस बिल में कुल 600 पृष्ठ होंगे।
  • इसमें 23 अध्याय और 16 अनुसूचियां शामिल होंगी।
  • इसमें कुल 536 धाराएं होंगी, जबकि 1961 के पुराने इनकम टैक्स अधिनियम में केवल 298 धाराएं थीं।

नया इनकम टैक्स बिल 2025 

4. कैपिटल गेन टैक्स को लेकर स्पष्टता

  • पहले चर्चा थी कि शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन की अवधि 24 महीने कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
  • सेक्शन 101 के भाग बी में स्पष्ट किया गया है कि यह अवधि 12 महीने ही रहेगी।

5. बिल को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा

  • यह नया बिल संसद में पेश होने के बाद स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाएगा।
  • स्टैंडिंग कमेटी इसमें संशोधन की सिफारिश कर सकती है, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह बिल लागू होने के बाद टैक्स सिस्टम को कितना आसान बनाएगा, यह समय के साथ स्पष्ट होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top