Post Market Analysis 16 July
मंगलवार, 16 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में हल्की तेजी के साथ बंद हुआ। जहां Nifty 50 में 16 अंकों की मजबूती के साथ 25,212 पर क्लोजिंग हुई, वहीं Sensex भी 63 अंकों की तेजी के साथ 82,634 पर बंद हुआ।
सेक्टरवार प्रदर्शन
सेक्टर | प्रदर्शन |
---|---|
Nifty IT | 0.6% तेजी |
Nifty Pharma | 0.3% गिरावट |
Nifty PSU Bank | 1.8% तेज उछाल |
Nifty Private Bank | 0.1% तेजी |
Nifty Auto | 0.4% मजबूती |
Infrastructure | 0.1% हल्की तेजी |
आज PSU बैंक सेक्टर सबसे ज़्यादा उभरा, जिसमें SBI जैसे स्टॉक्स ने बाज़ी मारी। वहीं फार्मा सेक्टर थोड़ा सुस्त दिखा।
टॉप गेनर शेयर (Top Gainers Today)
स्टॉक | प्रतिशत बढ़त |
---|---|
M&M | +2.38% |
Wipro | +2.18% |
Tech Mahindra (TECHM) | +1.87% |
Nestle India | +1.73% |
SBI (SBIN) | +1.72% |
आज के टॉप गेनर में M&M और Wipro जैसी दिग्गज कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया। IT और ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स ने अच्छी रिकवरी दिखाई।
टॉप लूज़र शेयर (Top Losers Today)
स्टॉक | प्रतिशत गिरावट |
---|---|
Shriram Finance (SHRIRAMFIN) | -2.37% |
Eternal | -1.63% |
Sun Pharma | -1.36% |
Cipla | -1.35% |
Tata Steel | -1.0% |
फार्मा और मेटल सेक्टर के कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में दबाव दिखा, जिसमें Sun Pharma, Cipla और Tata Steel प्रमुख रहे।
निष्कर्ष मार्केट साइडवेज लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक मूवमेंट्स मजबूत
आज के सेशन में इंडेक्स भले ही सीमित दायरे में रहा हो, लेकिन PSU बैंक और IT सेक्टर में स्टॉक-स्पेसिफिक स्ट्रेंथ साफ नजर आई। ऑटो सेक्टर में भी M&M ने जोरदार तेजी दिखाई।
ऐसे माहौल में ट्रेडर्स को स्टॉक-सेलेक्शन पर फोकस रखना होगा, क्योंकि इंडेक्स के बजाय सैक्टोरल और कंपनी स्पेसिफिक मूवमेंट फिलहाल मार्केट को दिशा दे रहे हैं।