Pre Market 25 April
भारतीय शेयर बाजार को आज GIFT Nifty से एक मजबूत शुरुआत का संकेत मिला है। NSE IX पर GIFT Nifty 126 अंक ऊपर 24,516.50 पर ट्रेड कर रहा है, जो बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी, टेक कंपनियों ने बढ़ाया जोश
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन मजबूती देखने को मिली। Nasdaq में 2.74%, S&P 500 में 2.03% और Dow Jones में 1.23% की उछाल दर्ज हुई। Nvidia, Microsoft और Tesla जैसी कंपनियों में 3% तक की तेजी आई। इसका एक मुख्य कारण US-China ट्रेड टेंशन में संभावित नरमी रही।
एशियाई बाजारों ने मजबूती के साथ की शुरुआत
शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की उम्मीद और Alphabet के बेहतर क्वार्टरली नतीजों से बाजार को सपोर्ट मिला।
-
S&P 500 फ्यूचर्स में 0.3% की तेजी
-
ASX 200 फ्यूचर्स में 0.9% का उछाल
-
जापान का Topix इंडेक्स 1.2% ऊपर
-
यूरोप का Euro Stoxx 50 फ्यूचर्स 0.5% चढ़ा
पाकिस्तान में बड़ा झटका, बाजार में भारी गिरावट
Karachi-100 (KSE-100) इंडेक्स में शुक्रवार को महज 5 मिनट में 2,500 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। यह गिरावट उस खबर के बाद आई जब भारत ने Pahalgam हमले के बाद Indus Waters Treaty को सस्पेंड कर दिया।
Alphabet के नतीजों ने बढ़ाया भरोसा
Google की पैरेंट कंपनी Alphabet ने Q1 में $50.7 बिलियन की सर्च एडवरटाइजिंग से आय दर्ज की, जो अनुमान से बेहतर रही। खासतौर पर insurance, healthcare, retail और travel जैसे सेक्टर्स में शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसके चलते शेयर आफ्टर ऑवर्स ट्रेडिंग में 5% ऊपर चढ़े।
Trump की डिफेंस डील योजना
Donald Trump जल्द ही $100 बिलियन की डिफेंस डील सऊदी अरब के साथ अनाउंस कर सकते हैं, जिसमें Lockheed Martin, RTX और Boeing जैसी कंपनियाँ शामिल होंगी। इसे Biden की असफल डिफेंस पॉलिसी की भरपाई के रूप में देखा जा रहा है।
सोना और कच्चे तेल का हाल
-
Gold में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी जारी है, US-China वार्ता की अनिश्चितता के चलते निवेशक गोल्ड की ओर रुख कर रहे हैं।
-
Brent Crude करीब $67 प्रति बैरल पर है, लेकिन सप्ताहिक आधार पर 2% नीचे रहा।
-
WTI Crude लगभग $63 पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय रुपया मजबूत हुआ
डॉलर की कमजोरी, क्रूड की गिरावट और FII inflow के चलते रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 85.33 पर बंद हुआ।
Nifty 50 में हल्की गिरावट, लेकिन ट्रेंड बना हुआ है पॉजिटिव
लगातार 7 दिन की तेजी के बाद Nifty 50 में 0.3% की गिरावट दर्ज हुई। एक हल्की bearish कैंडल बनी, जो higher levels पर selling pressure को दर्शाती है।
अगर इंडेक्स 24,000 (50% Fibonacci retracement) के ऊपर टिकता है तो अगला लक्ष्य 24,545 (61.8%) हो सकता है।
Nifty अब भी सभी मेजर EMAs के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो तकनीकी रूप से मजबूत संकेत है।
Bank Nifty ने दिखाया स्थायित्व, लेकिन हल्का दबाव बरकरार
Bank Nifty 55,201 पर एक हल्की bullish कैंडल बनाकर बंद हुआ, जिसमें long upper shadow दिखी।
यह higher levels पर selling को दर्शाता है।
हालांकि, 55,000 के ऊपर टिके रहना पॉजिटिव संकेत है, और अगला सपोर्ट 54,700 पर देखा जा रहा है।
MACD पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है, लेकिन momentum थोड़ा धीमा है। RSI 72.27 पर है, जो overbought स्थिति का संकेत देता है।
Earnings Calendar आज किन कंपनियों के आएंगे नतीजे
आज जिन कंपनियों के quarterly results घोषित होंगे, उनमें प्रमुख नाम हैं:
Reliance Industries, Maruti Suzuki, Hindustan Zinc, Shriram Finance, Zensar Technologies, Dr. Lal PathLabs, L&T Finance, RBL Bank, Tata Technologies, और अन्य।
Ban List Update
वर्तमान में कोई भी स्टॉक Ban List में नहीं है।
FII और DII की गतिविधियाँ
-
FII ने ₹3332.9 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की।
-
DII ने ₹1234.5 करोड़ की बिकवाली की।