RBI Governor Sanjay Malhotra का बयान

RBI Governor Sanjay Malhotra का बड़ा बयान अब BSBDA Accounts पर Digital Banking सुविधाएं

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ताज़ा Monetary Policy घोषणा के दौरान कहा कि अब BSBDA Accounts (Basic Savings Bank Deposit Accounts) पर भी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस फैसले के बाद देशभर के लाखों अकाउंट होल्डर्स घर बैठे Mobile Banking और Internet Banking का लाभ उठा पाएंगे। इसे सरकार और RBI की ओर से Financial Inclusion (वित्तीय समावेशन) की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


अभी तक क्या सुविधाएं थीं?

अब तक BSBDA Accounts में ग्राहकों को केवल बेसिक बैंकिंग सर्विसेज मिलती थीं:

  • पैसे जमा करने और निकालने (Deposit & Withdrawal) की सुविधा
  • Electronic Payment Channels के जरिए ट्रांजैक्शन
  • एक फ्री ATM Card

लेकिन Digital Banking सुविधाएं जैसे Net Banking और Mobile Banking उपलब्ध नहीं थीं।


BSBDA Accounts की खास बातें

RBI ने आम लोगों को बेसिक बैंकिंग सेवाएं देने के लिए BSBDA Accounts शुरू करने की अनुमति दी थी। इनकी विशेषताएं हैं

  • कोई Minimum Balance रखने की जरूरत नहीं
  • बेसिक बैंकिंग सेवाएं फ्री उपलब्ध
  • अब इसमें Digital Banking सुविधाएं भी शामिल हो गई हैं

RBI Governor का कहना है कि देश में Banking Sector Digitization तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।


Repo Rate पर स्थिति

Monetary Policy में RBI ने Repo Rate को फिलहाल 5.5% पर स्थिर रखा है।

  • जनवरी 2025 में Repo Rate 6.5% था
  • इस साल अब तक RBI ने 100 Basis Points (1%) की कटौती की है
  • अगस्त में भी Repo Rate घटाया नहीं गया था

इससे Home Loan और Auto Loan की ब्याज दरें सस्ती हुई हैं। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि दिसंबर की पॉलिसी में RBI 25 Basis Points की और कटौती कर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top