SBI का शेयर 52-वीक लो पर, जानिए गिरावट की वजह

SBI का शेयर 52-वीक लो पर

भारतीय शेयर बाजार में इस समय भारी गिरावट का दौर जारी है और इसका असर देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर भी देखने को मिल रहा है। आज SBI का शेयर लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 715 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो कि इसका 52-वीक लो है।

SBI

SBI शेयर में गिरावट क्यों आई?

SBI के शेयर में गिरावट की प्रमुख वजह InCred Equities द्वारा इसे डाउनग्रेड किया जाना है। इस डाउनग्रेड के बाद निवेशकों ने इस स्टॉक से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

  • मौजूदा ट्रेडिंग प्राइस ₹715
  • गिरावट का कारण InCred Equities द्वारा डाउनग्रेड

स्टॉक का अब तक का प्रदर्शन

समय अवधि रिटर्न (%)
1 महीना -4%
6 महीने -12%
1 साल -6%
2 साल +37%
5 साल +121%

InCred Equities की राय और विश्लेषण

SBI

InCred Equities के अनुसार, SBI के रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 16-17% की अस्थिरता दिखा रहा है। इसके अलावा, रेपो रेट में संभावित कटौती से क्रेडिट कॉस्ट में बदलाव होगा, जिससे बैंक की अर्निंग पर प्रभाव पड़ सकता है।

  • रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 16-17%
  • मार्केट कैप ₹6,40,000 करोड़
  • प्राइस टू अर्निंग (P/E) रेशियो 8
  • बुक वैल्यू ₹507

क्या यह निवेश का सही मौका है?

SBI का शेयर इस समय अपने उच्चतम स्तर से 22% नीचे ट्रेड कर रहा है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस की डाउनग्रेड रिपोर्ट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

अगर आप लॉन्ग-टर्म निवेशक हैं, तो यह स्टॉक एक आकर्षक वैल्यू पर मिल सकता है, लेकिन निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना आवश्यक है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top