तेजी के 5 बड़े कारण 

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण 

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है।
Nifty 22900 के पास ट्रेड कर रहा है और
Sensex 75285 के स्तर को छू चुका है।
 पूरे मार्केट का पूंजीकरण 7.5 लाख करोड़ बढ़कर 401 लाख करोड़ हो गया है।

आइए जानते हैं वो 5 प्रमुख कारण जिनकी वजह से आज बाजार इतना उफान मार रहा है

तेजी के 5 बड़े कारण 

 1. अमेरिका द्वारा टैरिफ स्थगन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 75 देशों पर लगने वाले अतिरिक्त टैरिफ को 9 जुलाई तक स्थगित कर दिया है।
 इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को राहत मिली और बाजार में पॉजिटिव माहौल बन गया।

 2. अमेरिकी डॉलर में गिरावट

डॉलर की कमजोरी का सीधा फायदा उभरते बाजारों (जैसे भारत) को मिलता है।
 डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हो रहा है, जिससे FIIs का भरोसा और बढ़ा है।

 3. RBI का रेट कट

भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में 25 बेसिस प्वाइंट का ब्याज दर कटौती किया है।
 इससे लोन सस्ते होंगे और बिजनेस में नई जान आएगी।
 निवेशकों का सेंटिमेंट सकारात्मक हुआ है।

तेजी के 5 बड़े कारण 

 4. सभी सेक्टरों में तेजी

आज लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान में हैं —
 आईटी, ऑटो, मेटल, फार्मा, बैंकिंग सब में खरीदारी हो रही है।
India VIX में 4.6% की गिरावट से बाजार में वोलाटिलिटी कम हुई है, जो स्थिरता का संकेत है।

 5. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
 भारत जैसे आयातक देश के लिए यह फायदेमंद है क्योंकि इससे

  • व्यापार घाटा घटता है

  • मुद्रास्फीति पर दबाव कम होता है

  • कंपनियों के मुनाफे बढ़ सकते हैं

कुल मिलाकर, वैश्विक और घरेलू दोनों ही कारणों से आज बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।
अगर ये ट्रेंड बना रहता है, तो आने वाले दिनों में नए ऑल-टाइम हाई देखने को मिल सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *