भारतीय शेयर बाजार लाइव अपडेट 29 मई 2025
नई दिल्ली, 29 मई 2025 –
आज भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद मुनाफावसूली का दौर देखने को मिल रहा है। निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों ने दिन की शुरुआत Gap-Up के साथ की, लेकिन बाद में हल्की गिरावट देखने को मिली।
बाजार की ओपनिंग और मौजूदा स्थिति
-
Nifty 50 आज सुबह 24,845 पर खुला, लेकिन कुछ देर बाद इसमें कमजोरी आई और यह 15 अंकों की गिरावट के साथ 24,737 पर ट्रेड कर रहा है।
-
Sensex आज दिन की शुरुआत 81,530 अंकों के साथ हुई, लेकिन अभी यह 40 अंकों की गिरावट के साथ 81,272 पर कारोबार कर रहा है।
सेक्टर आधारित प्रदर्शन
सेक्टर | प्रदर्शन |
---|---|
Nifty IT | +0.8% तेजी |
Nifty Pharma | +0.7% तेजी |
Nifty PSU Bank | -0.6% गिरावट |
Nifty Private Bank | +0.2% तेजी |
Nifty Metal | +0.8% तेजी |
Nifty FMCG | -0.3% गिरावट |
Nifty Infrastructure | +0.2% तेजी |
अधिकांश सेक्टर्स में हल्की तेजी देखने को मिल रही है, खासकर IT, Pharma और Metal सेक्टर में।
आज के टॉप गेनर स्टॉक्स
आज जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है, वे हैं
-
Swiggy
-
Sun Pharma
-
IndusInd Bank
-
Wipro
-
Tata Steel
-
Power Grid
इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
आज के टॉप लूजर स्टॉक्स
वहीं दूसरी ओर कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है
-
Jio Financial
-
BEL (Bharat Electronics)
-
Bajaj Finance
-
HDFC Bank
-
Kotak Mahindra Bank
-
ITC
निष्कर्ष
29 मई के शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जहां कुछ सेक्टर्स और स्टॉक्स में अच्छी तेजी है, वहीं मुनाफावसूली के चलते कई दिग्गज कंपनियों में गिरावट भी देखी जा रही है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी निर्णय से पहले मार्केट ट्रेंड और कंपनियों के फंडामेंटल्स का मूल्यांकन अवश्य करें।