स्टॉक्स इन न्यूज़ 1 अक्टूबर
Positive News (कंपनियों के लिए सकारात्मक खबरें)
- Atlantaa Ltd – कंपनी को IRCON International से महाराष्ट्र एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का ₹2,485 करोड़ + GST का Subcontract मिला है।
- RITES – कंपनी ने Etihad Rail और NICC LLC के साथ MoU साइन किया है ताकि UAE और अन्य देशों में Mobility Sector Collaboration को मजबूत किया जा सके।
- Swan Defence and Heavy Industries – कंपनी ने Samsung Heavy Industries के साथ समझौता किया है। इसका उद्देश्य भारत और विदेशों में Commercial Shipbuilding और Heavy Engineering Projects पर मिलकर काम करना है।
- AGI Infra – Subsidiary को ₹325 करोड़ का Construction Order हासिल हुआ।
- Pricol – कंपनी ने BOE Varitronix के साथ पार्टनरशिप की है ताकि Vehicle Displays की Optical Bonding का Localisation किया जा सके।
- Electronics Mart – कंपनी के Guntur Godown Fire Case में ₹7.5 करोड़ का Insurance Claim Settlement फाइनल हुआ है, जो 15 दिनों के अंदर मिल जाएगा।
- P N Gadgil – कंपनी ने मुंबई में नया Store खोला, जिससे इसका कुल Store Count 63 हो गया है।
- TVS Supply Chain Solutions – कंपनी का लक्ष्य है कि North America से US$500 Million Revenue हासिल किया जाए, जहां Operations 20% CAGR से ग्रो कर रहे हैं।
- Oil India & GAIL – दोनों कंपनियों ने Natural Gas Value Chain Collaboration के लिए MoU साइन किया है ताकि Cleaner Energy Access को बढ़ावा मिल सके।
- Lupin – कंपनी को US FDA Approval मिला है अपने Generic Rivaroxaban Oral Suspension (Pediatric VTE Treatment) के लिए।
- Nestle India – कंपनी ने Ministry of Food Processing Industries के साथ MoU साइन किया है ताकि Odisha और अन्य राज्यों में New और Existing Projects में Investment तेजी से हो सके।
- Adani Enterprises – Subsidiary Adani Road Transport ने Yashodhan Highways और KN Highways Development में 100% Stake Acquisition के लिए Share Purchase Agreements साइन किए।
- RateGain Travel Technologies – Subsidiary ने Sojern Inc. (AI-led MarTech Company, Hospitality Sector) को Acquire करने के लिए Definitive Agreement साइन किया।
Negative News (कंपनियों के लिए नकारात्मक खबरें)
VIP Industries – कंपनी के Multiples Group द्वारा Acquisition के बाद कई बड़े Resignations हुए, जिनमें MD, Executive Director और Independent Director शामिल हैं।
ICICI Lombard – कंपनी को CGST & Central Excise ने July 2017 – March 2022 की अवधि के लिए ₹1,901 करोड़ का GST Demand और Penalty Order जारी किया।
Adani Total Gas – कंपनी के CFO Parag Parikh ने 30 सितंबर से Resign कर दिया है।
Indian Overseas Bank (IOB) – कंपनी पर RBI ने PSL Targets और Norms का पालन न करने पर ₹31.8 लाख का Fine लगाया।
New India Assurance – कंपनी पर Co-Insurance Premiums और Reinsurance Commissions को लेकर ₹2,379 करोड़ का GST Demand आया है।
LG Balakrishnan & Bros – कंपनी पर Malware Attack हुआ, जिससे कुछ IT Systems प्रभावित हुए, हालांकि Operations Safe हैं।
Newgen Software – कंपनी को Qatar Investment & Trade Court ने Project Delays और Deficiencies के चलते ₹12.65 करोड़ + Costs चुकाने का आदेश दिया।
