FMCG Stocks Rally After GST Cut – कौन से स्टॉक्स होंगे फ़ायदे में?
गुरुवार को FMCG सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। निफ्टी FMCG हरे निशान में ट्रेड कर रहा था और ITC, Hindustan Unilever, Nestle India, Britannia, Dabur जैसे दिग्गज स्टॉक्स में तेजी दर्ज हुई।
यह उछाल तब आया जब GST Council ने रोज़मर्रा की जरूरतों वाले कई प्रोडक्ट्स पर टैक्स को घटाकर सिर्फ 5% कर दिया। पहले इन पर 12% या 18% तक टैक्स लगता था। इस फैसले से घरेलू खर्च कम होगा और कंपनियों के मुनाफे में सुधार की उम्मीद है।
इन स्टॉक्स को होगा फायदा
Colgate
- टूथपेस्ट, टूथब्रश, पर्सनल वॉश प्रोडक्ट पर GST 18% से घटाकर 5%
- टूथपाउडर पर GST 12% से घटाकर 5%
Colgate के लगभग सभी प्रोडक्ट्स को सीधा फायदा मिलेगा।

Britannia
- कंपनी की करीब 85% बिक्री पर टैक्स कटौती का असर होगा।
- बिस्कुट और केक (78% सेल्स) पर 18% की बजाय अब 5% टैक्स
- डेयरी प्रोडक्ट्स (5% सेल्स) पर भी सिर्फ 5% टैक्स
Nestle India
- कुल सेल्स का 67% हिस्सा टैक्स कटौती से कवर होगा।
- कॉफ़ी और चॉकलेट (एक-तिहाई सेल्स) अब सिर्फ 5% टैक्स
- नूडल्स और मिल्कमेड (35% सेल्स) पर भी 5% टैक्स
Dabur
- कुल सेल्स का लगभग 50% टैक्स कटौती से प्रभावित
- टूथपेस्ट, हेयर ऑयल, शैम्पू (28% सेल्स) – अब 18% की बजाय 5% टैक्स
- जूस, डाइजेस्टिव, एथिकल प्रोडक्ट, टूथपाउडर (25% सेल्स) – अब 12% की बजाय 5% टैक्स
Hindustan Unilever (HUL)
- करीब 37% बिक्री (साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, हेल्थ ड्रिंक्स, कॉफ़ी) पर अब 18% की बजाय 5% टैक्स
- सॉस, जैम, मेयोनीज़, नूडल्स (3% सेल्स) पर भी 12% की बजाय 5% टैक्स
Bikaji Foods
- कंपनी की 80-85% बिक्री (नमकीन, भुजिया, स्नैक्स) पर टैक्स 12% से घटकर 5%
Bikaji के मार्जिन्स और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार होगा।
Bajaj Consumer
- कंपनी की 83% सेल्स हेयर ऑयल से आती हैं।
- हेयर ऑयल पर GST 18% से घटकर 5%
Bajaj Consumer को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना।
निष्कर्ष
GST Council के इस बड़े फैसले से FMCG सेक्टर को मजबूत सपोर्ट मिला है।
ITC, HUL, Britannia, Nestle, Dabur, Colgate, Bajaj Consumer और Bikaji जैसे स्टॉक्स को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।
