Tata Motors D-merger लागू

Tata Motors D-merger लागू

भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors Limited का बहुप्रतीक्षित D-Merger 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गया है। इस प्रक्रिया के बाद कंपनी दो अलग-अलग Entities में बंट गई है।

  • Passenger Vehicle Business अब Tata Motors Passenger Vehicles Limited (TMPVL) नाम से जाना जाएगा।
  • जबकि Commercial Vehicle Business का नाम वही रहेगा यानी Tata Motors Limited, और इसे स्टॉक मार्केट में अलग से लिस्ट कराया जाएगा।

शेयरधारकों को क्या मिलेगा?

कंपनी ने शेयरधारकों के अधिकार सुरक्षित रखे हैं।

  • जिन निवेशकों के पास फिलहाल ₹2 फेस वैल्यू वाले Tata Motors के शेयर हैं, उन्हें हर एक शेयर पर नई एंटिटी का ₹2 फेस वैल्यू का एक शेयर मिलेगा।
  • इसके लिए कंपनी ने Record Date 14 अक्टूबर 2025 तय की है।

नई एंटिटी की लिस्टिंग कब होगी?

  • Record Date तक जिन शेयरधारकों के नाम कंपनी के Register of Members या Depositories के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, उन्हें नई एंटिटी के शेयर मिलेंगे।
  • Tata Motors Passenger Vehicles Limited की नई लिस्टिंग नवंबर 2025 में होने की संभावना है।
  • यह D-Merger अगस्त 2024 में बोर्ड की मंजूरी पा चुका था।

डिबेंचर होल्डर्स के लिए भी बदलाव

Tata Motors ने Non-Convertible Debentures (NCDs) के लिए भी Record Date तय की है।

  • 10 अक्टूबर 2025 को पात्र Debenture Holders की पहचान की जाएगी।
  • इन्हें कंपनी की Scheme of Arrangement के तहत TMLCV में ट्रांसफर किया जाएगा।

शेयर प्राइस और मार्केट कैप

  • D-Merger लागू होने के दिन यानी 1 अक्टूबर को Tata Motors का शेयर BSE पर 4.7% उछलकर ₹712.65 तक पहुंचा।
  • कंपनी का Market Cap ₹2.62 लाख करोड़ है।
  • हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 26% गिरा है।
  • जून 2025 तक Promoters के पास 42.57% हिस्सेदारी थी।

Brokerages का रुख

बड़े ब्रोकरेज हाउसेस ने Tata Motors पर अपनी राय दी है

JM Financial ₹689 Target Price | Rating — Reduce (Hold से डाउनग्रेड)

Jefferies ₹575 Target Price | Rating — Underperform

Motilal Oswal ₹686 Target Price | Rating — Neutral

Nuvama Institutional Equities ₹680 Target Price | Rating — Reduce

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top