Warren Buffett का दान
दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में शुमार Warren Buffett ने एक बार फिर से अपनी दरियादिली का परिचय देते हुए लगभग $600 करोड़ (₹51,291 करोड़) के Berkshire Hathaway के शेयर Gates Foundation और चार फैमिली चैरिटीज को दान कर दिए हैं। यह उनका अब तक का सबसे बड़ा सालाना डोनेशन है।
20 वर्षों से लगातार कर रहे हैं दान
Buffett पिछले 20 सालों से लगातार बड़े पैमाने पर दान कर रहे हैं। अब तक वह करीब $6,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति दान कर चुके हैं।
-
2023 में
-
जून में $530 करोड़
-
नवंबर में $114 करोड़ शेयर फैमिली चैरिटीज को दान
-
-
2025 में अब तक $600 करोड़
दान से पहले नेटवर्थ $15,200 करोड़
दान के बाद रैंकिंग 5वें से छठे स्थान पर
किसे मिले कितने शेयर? शेयर वितरण सूची
संस्था / फाउंडेशन | शेयर की संख्या |
---|---|
Gates Foundation | 94.3 करोड़ |
Susan Thompson Buffett Foundation | 9,43,384 |
Howard G. Buffett Foundation | 6,60,366 |
Sherwood Foundation | 6,60,366 |
Novo Foundation | 6,60,366 |
Buffett फैमिली की संस्थाएं क्या करती हैं?
Susan Thompson Buffett Foundation
प्रजनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। Buffett की पहली पत्नी के नाम पर है।
Sherwood Foundation
Nebraska स्थित यह संस्था बच्चों की शिक्षा और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देती है।
Howard G. Buffett Foundation
गरीबी, भूख और मानव तस्करी के खिलाफ वैश्विक स्तर पर काम करती है।
Novo Foundation
महिलाओं और आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण के लिए काम करती है।
वसीयत में बड़ा बदलाव 99.5% संपत्ति जाएगी ट्रस्ट को
Warren Buffett ने 2023 में अपनी वसीयत (Will) में एक बड़ा बदलाव किया।
-
उनकी 99.5% संपत्ति, उनकी मृत्यु के बाद Charitable Trust को दी जाएगी।
-
ट्रस्ट की देखरेख उनके तीनों बच्चे करेंगे
-
Susie Buffett (उम्र 71)
-
Howard Buffett (उम्र 70)
-
Peter Buffett (उम्र 67)
-
उनके बच्चों को 10 साल का समय मिलेगा यह तय करने के लिए कि यह पैसा कहां और कैसे खर्च किया जाएगा।
Buffett ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी मृत्यु के बाद Gates Foundation को कोई डोनेशन नहीं मिलेगा।
Berkshire Hathaway और Buffett का सफर
-
Warren Buffett ने 1965 में Berkshire Hathaway की कमान संभाली।
-
आज यह कंपनी दुनिया की टॉप वैल्यू कंपनियों में शामिल है:
-
वैल्यू $1.05 लाख करोड़
-
प्रमुख कंपनियां GEICO Insurance, BNSF Railway, Apple, American Express, आदि
-
कुल कारोबार 200+ बिज़नेस
-